बिहार : जदयू .राजद और कांग्रेस का केन्द्र के खिलाफ महाधरना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 जनवरी 2015

बिहार : जदयू .राजद और कांग्रेस का केन्द्र के खिलाफ महाधरना

cangress-jdu-rjd-mahadharna-patna
केन्द्रीय योजनाों में की गयी कटौती के विरोध में बिहार में सत्तारुढ जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय जनता दल  और कांग्रेस के विधान मंडल दल के सदस्यों ने आज धरना दिया. राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित लोक नायक जय प्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा स्थल के निकट जद यू . राजद और कांग्रेस के विधायकों और विधान पार्षदों ने महाधरना दिया 1 धरना को संबोधित करते हुए जद यू के प्रदेश प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि जब से केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की अगुआयी में भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: की सरकार बनी है तभी से बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है । श्री कुमार ने कहा कि मोदी की सरकार केन्द्रीय योजनाों में बिहार के साथ भेदभाव की नीति अपना कर राज्य का हकमारी कर रही है । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के रहते बिहार का भला होने वाला नहीं है। बिहार की जनता केन्द्र सरकार की इस नीति को अच्छी तरह से समझ रही है और इस वर्ष होने वाले विधानसभा के आम चुनाव में भाजपा को सबक सिखा देगी.

जद यू के प्रदेश प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार राष्ट्रीय उच्च पथों की राशि में कटौती कर दी है और बिहार के बकाएं राशि का भुगतान नहीं कर रही है । उच्च पथों के रख रखाव पर बिहार सरकार की ओर से खर्च की गयी राशि का भी भुगतान बंद कर दिया गया है जिसके  कारण इन पथों की मरम्मती नहीं हो पा रही है । राजद विधायक दुर्गा प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि गरीबों की दुहाई देने वाली केन्द्र की सरकार ने जहां इंदिरा आवास के कोटे में कमी कर दी है वहीं महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना:मनरेगा: की राशि को भी कम कर दिया है । उन्होंने कहा कि बिहार की हकमारी सभी केन्द्रीय योजनाों में की जा रही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस मौके पर धरना को जद यू के विधायक इजहार अहमद . मंजीत सिंह . नीता चौधरी . राजद के भाई विरेन्द्र समेत कई अन्य नेताों ने भी संबोधित किया

कोई टिप्पणी नहीं: