उत्तर बिहार का हिस्सा रेलवे के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण : मंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 जनवरी 2015

उत्तर बिहार का हिस्सा रेलवे के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण : मंत्री

north-bihar-need-more-rail-development
रेल राज्य मंत्री मनोज कुमार सिन्हा ने आज कहा कि उत्तर बिहार में रेलवे का यह क्षेत्र रेल के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस क्षेत्र में यात्रियों की संख्या में जहां आठ गुणा वृद्धि हुयी है वहीं माल ढुलायी में सात गुणा तक का इजाफा हुआ है लेकिन आधारभूत संरचना के अभाव में यहां विकास मात्र दो से ढाई गुणा ही हुआ है। श्री सिन्हा ने दरभंगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल में र्सवाधिक राजस्व देने वाले इस स्टेशन पर मानक के अनुरुप सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी 1 उन्होंने साफशसफाई को देखते हुए दरभंगा स्टेशन को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया 1 रेल राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेल के क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाों की कमी को देखते हुए आधुनिकीकरण को महत्वपूर्ण माना है और ..मेक इन इंडिया.. कार्यक्रम के दौरान रेलवे के विकास के लिए अलग से बैठक की है। उन्होंने कहा कि इस बार के रेल बजट में उत्तर बिहार को प्राथमिकता दी जायेगी

श्री सिन्हा ने कहा कि पिछले 35 वषा6 से रेलवे के क्षेत्र में देश भर में पांच लाख करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं संसाधनों की कमी के कारण पूरी नहीं हो सकी है । उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के 13 राज्यों में लंबित विभिन्न रेल परियोजनाों को जल्द से जल्द पूरा कराने की स्वीकृति दी है । रेल राज्य मंत्री ने कहा कि पटना के दीघा और मुंगेर में गंगा नदी पर रेल महासेतु बनकर तैया`र है . लेकिन इसके एप्रोच रोड के तैयार नहीं होने से पुल पर परिचालन शुरु नहीं किया जा सका है । उन्होंने कहा कि इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री से सहयोग मांगा गया है और जल्द ही एप्रोच रोड बनने के बाद परिचालन शुरु करा दिया जायेगा. इस मौके पर दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद ने दरभंगा में रेल मंडल खोले जाने के अलावा दरभंगाशसमस्तीपुर रेल खंड के दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण करने की मांग की 1 निरीक्षण के दौरान रेल राज्य मंत्री के साथ पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आदित्य कुमार मित्तल . समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक अरुण मल्लिक समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थें

कोई टिप्पणी नहीं: