94 वर्षीय मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण की हालत नाजुक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 जनवरी 2015

94 वर्षीय मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण की हालत नाजुक


मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि 94 साल के लक्ष्मण पेशाब संबंधी संक्रमण से ग्रसित हैं।

बताया जा रहा है कि शनिवार को उनका डायलिसिस हुआ और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। एहतियातन उन्हें आईसीयू में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनके शरीर के अनेक अंगों के काम करने में विफल रहने के बाद लक्ष्मण को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बताया जाता है कि लक्ष्मण को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याएं हैं।

वह पहले भी गुर्दा संबंधी समस्या और फेफड़े में संक्रमण से पीडित रहे हैं। लक्ष्मण को 2010 में मस्तिष्काघात का सामना करना पड़ा था। लक्ष्मण को ‘कॉमन मैन’ नामक कार्टून कैरेक्‍टर गढ़ने का श्रेय जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: