छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (13 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 जनवरी 2015

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (13 जनवरी)

छतरपुर एवं राजनगर विकासखण्ड में षांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न

chhatarpur news
छतरपुर/13 जनवरी/त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत जिले में प्रथम  चरण में  आज छतरपुर एवं राजनगर विकासखण्ड में षांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक छतरपुर विकासखण्ड के अंतर्गत कुल 54.52 प्रतिषत मतदान सम्पन्न हुआ। इसमें पुरूषों के मतदान का प्रतिषत 54.01 एवं महिला मतदान का प्रतिषत 55.26 रहा। इसी तरह राजनगर विकासखण्ड के अंतर्गत दोपहर 1 बजे तक कुल 51.63 प्रतिषत मतदान हुआ। इसमें पुरूष मतदान का  प्रतिषत 50.14 एवं महिला मतदान का प्रतिषत 53.40 रहा। दोपहर में ग्राम पंचायत चैका, ग्राम पंचायत हमा एवं ग्राम पंचायत निवारी में भ्रमण के दौरान षांतिपूर्वक मतदान होते हुये पाया। ग्राम पंचायत निवारी में दोपहर 2.15 बजे तक लगभग 85 प्रतिषत मतदान सम्पन्न हो गया था। जबकि निवारी में 1 मतदान केन्द्र पर लगभग 66 प्रतिषत मतदान सम्पन्न हुआ था। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार अपरान्ह 3 बजे तक मतदान समाप्ति के बाद पंच एवं सरपंच पदों की मतगणना संबंधित मतदान केन्द्रों पर ही प्रारम्भ की गयी। जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के लिये हुये मतदान की मतगणना 16 जनवरी को विकासखण्ड स्तर पर की जायेगी। इसके बाद 24 फरवरी को विकासखण्ड स्तर पर जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के परिणाम का सारणीकरण होगा। जिला स्तर पर 25 फरवरी को जिला पंचायत सदस्य के परिणाम का सारणीकरण होगा। पंच एवं सरपंच के चुनाव परिणाम का सारणीकरण 17 जनवरी को खण्ड स्तर पर किया जायेगा। मतदान सुबह 7 बजे से प्रारम्भ हुआ। मतदान में मतदाताआंे ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। मतदान के लिये लोग लम्बी-लम्बी कतारांे में लगे हुये देखे गये। प्रथम चरण के मतदान के बाद अब द्वितीय चरण में 31 जनवरी को एवं तृतीय चरण में 19 फरवरी को जिले की तीन-तीन  विकासखण्ड़ों में मतदान सम्पन्न होगा।

टेलीफोन पर एटीएम संबंधी जानकारी नहीं दें

छतरपुर/13 जनवरी/विगत कुछ समय से टेलीफोन द्वारा एटीएम धारकों से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें एटीएम धारकों को फोन करके उन्हें नया एटीएम जारी करने का झांसा देकर, संबंधित एटीएम धारक से उनके एटीएम कार्ड का नम्बर एवं पिन पासवर्ड पूछ लिया जाता है एवं इस जानकारी का दुरूपयोग करके एटीएम धारक के खाते से बड़ी राषि की ठगी कर ली जाती है। इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक के क्षे़त्रीय प्रबंधक ने ग्राहकों को विषेष रूप से एटीएम धारकों से अपील की है कि बैंक द्वारा कभी किसी ग्राहक से उसके एटीएम कार्ड नम्बर एवं पासवर्ड नहीं पूछा जाता। यदि कोई व्यक्ति फोन करके एटीएम कार्ड का नम्बर एवं पिन पासवर्ड की जानकारी मांगता है, तो निष्चित ही फर्जी व्यक्ति है एवं ठगी करने के उद्देष्य से आपसे जानकारी मांग रहा है। ऐसे व्यक्ति को एटीएम खाते से संबंधित कोई भी जानकारी न दें, बल्कि इसकी सूचना तत्काल पुलिस में दर्ज करायें। ग्राहक कृपया ध्यान दें कि उनके एटीएम पिन पासवर्ड की तरह कार्ड नम्बर भी अति संवेदनषील है, अतः उपभोक्ता दोनों की जानकारी किसी को न दें। 

आबकारी विभाग द्वारा जप्त की गई मदिरा

छतरपुर/13 जनवरी/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर के मार्गदर्षन पर  सहायक आबकारी आयुक्त श्री पीएल राकेष के निर्देषानुसार आबकारी दल द्वारा अवैध मदिरा व्यवसाय को नियंत्रण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस हेतु कलेक्टर डाॅ. अख्तर द्वारा गठित दल द्वारा पिछले 5 जनवरी से 12 जनवरी 2015 के बीच विभिन्न गांवों में संदिग्ध स्ािानों की तलाषी ली गई। इस दौरान ग्राम मंगरई, खमरिया, सेवार, गढ़ा, टुरिया, गंगवाहाा, हरपालपुर, सरसेड़, देरी, कदारी, मोराहा, सिमरिया, बृजपुरा, अतनिया, बराइचखेरा, थरा, बरकौंड़ा तथा महोबा रोड़ पर तलाषी ली गई, इसमें रामलखन, जज्गू षिवहरे, देवीदीन पटेल, संतोष रजक, बेटू अहिरवार, अवध रजक, वैधनाथ षिवहरे, राजेष यादव, जानकी, भूरे यादव, राजेष पटेल, मुकेष चैरसिया, रमेष राय, मूलचंद कोरी, बालादीन रैकवार के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। साथ ही 23 अन्य स्थानों पर भी तलाषी ली गई। उक्त प्रकरणों में कुल 72 पाव अंग्रेजी षराब तथा 176 पाव देषी मदिरा जप्त की गई। उक्त अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी, श्री एससी निगम, श्री जीएस धुन्ध, आबकारी उपनिरीक्षक श्री एमडी सोलंकी एवं श्री आरएस सिंह तथा आबकारी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

मतदान अधिकारियों का प्रषिक्षण 16 एवं 17 को 

छतरपुर/13 जनवरी/़ित्र-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत जिले में आगामी चरणों में सम्पन्न होने वाले मतदान के लिये पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों क्रमांक 1, 2 एवं 3 को प्रषिक्षण प्रदान किया जाना है। बिजावर, बड़ामलहरा, बक्स्वाहा, लवकुषनगर एवं बारीगढ़ विकासखण्ड के लिये पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 को 16 जनवरी को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक प्रषिक्षण दिया जायेगा। इसी तरह उक्त विकासखण्ड के मतदान अधिकारी क्रमांक 2 एवं 3 को 17 जनवरी को दो पालियों में क्रमषः प्रातः 10 बजे से डेढ़ बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से अपरान्ह साढ़े 5 बते तक निर्धारित प्रषिक्षण स्थलों में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रषिक्षण दिया जायेगा।  

कोई टिप्पणी नहीं: