भाजपा में कार्यकर्ताओं की खेमेबाजी, भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं
नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) स्थानीय शहर में आयोजित भाजपा के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान पंचायत और मण्डल अध्यक्ष के नहीं शामिल होने तथा क्षेत्रीय सांसद व विधान पार्षद की अनुपस्थिति ने जो संकेत दिया है। उससे भाजपा का भला नहीं होने वाला है। भले पार्टी पूरे देश में दस करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त करे ले जो हालात् बन पड़े हैं वैसी स्थिति में पार्टी की नैया पार होना बड़ी कठिन है। हाॅलाकि पार्टी अपने जीताउ प्रत्याशी के साथ खड़ी दिखी लेकिन पार्टी में कार्यकर्ताओं की खेमेबाजी से भविष्य के अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं को क्षेत्र की जनता कौन सा उपहार देगी यह भी भविष्य की कोख में है। भारतीय जनता पार्टी और और जिला अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय यह चाहते है कि पश्चिम चम्पारण की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हो लेकिन कतिपय कार्यकर्ता व अधिकारी अपने तुच्छ राजनीतिक फायदे को लेकर पार्टी की साख को गँवाने से गुरेज करते नहीं दिख रहे। जबकि भारतीय जनता पार्टी में शामिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेनि. अधिकारी राघव शरण पाण्डेय ने स्पष्ट कर दिया कि हम सभी पार्टी के सिपाही है। हमें किसी व्यक्ति विशेष से क्या लेना देना पार्टी के आदेश व निर्देश पर काम करते रहना है। देश व क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सशक्त होने से भाजपा सशक्त होगी, पार्टी की मजबूती से हमारी मजबूती है। इसलिए आपसी मतभेद भूलकर सबको एक दिशा में चलना होगा। वैसे प्रांतीय स्तर के कार्यकर्ता और अधिकारियों ने पार्टीहित में सभी लोग काम करें। अभी हमारी विधायक रश्मि वर्मा ने बिजली के क्षेत्र में जो उल्लेखनीय काम किया है वह सबके सामने है और उसका लाभ सिर्फ भाजपा ही नहीं पूरे क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।
समाजिक घटिया सोच से उपर उठने पर होगा सबका भला: इब्राहिम
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज क्षेत्र के मल्दहिया-पोखरिया पंचायत के प्रखण्ड विकास समिति के निर्वाचित सदस्य इब्राहिम मियाँ ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया और देखा कि गरीब लोग ठंढी से बचने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे है। उन्होंने बताया कि सबके बावजूद प्रशासन ने कही अलाव जलाने का इन्तेजाम नही किया। विगत वर्ष अनुण्डल पदाधिकारी ने असहाय, गरीब और निःशक्तों के बीच कम्बल का वितरण भी सीओ और एसडीओं ने किया था। इस वर्ष ऐसा लगता है कि गरीबों व दलितों की बात करने वाली सरकार व प्रशासन ने निम्न तबका और उच्च तबका के गरीबों के लिए कोई सहारा देने का निर्णय नहीं लिया है। श्री मियाँ ने इस संवाददाता के कार्यालय में बताया कि विकास उसी वक्त होगा जब लोग जाति, धर्म, उँच, नीच, छूआ-छूत भूलकर एक जुट हो और कोई ठोस कदम उठाएँ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें