जमीन घोटाले में शामिल दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं के लायसेंस होंगे निरस्त
- कोर्ट की सख्ती के बाद जिला पंजीयक ने 16 लोगों को थमाए नोटिस
छतरपुर। जमीन घोटाले में अदालत द्वारा स त रुख अपनाने से जिला पंजीयक ने पूर्व में हुए घोटालों में कथित रूप से लिप्त 8 दस्तावेज लेखकों और इतने ही स्टाम्प विक्रेताओं को लायसेंस निरस्त करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं।
क्या है मामला
सीजेएम संजय कस्तवार की अदालत द्वारा शासन मध्य प्रदेश बनाम अन्य से संबंधित जमीन घोटाले के एक आपराधिक प्रकरण में 24 नव बर 2014 को एक निर्णय लिया गया था। निर्णय में कहा गया था कि रजिस्ट्रार आदि गिरोहबंद होकर निर्दोष व्यक्तियों की भूमि हड़पने का कार्यक्रम चला रहे हैं। अदालत द्वारा इस मामले में स्वयं संज्ञान लेकर छतरपुर के पूर्व सब रजिस्ट्रार डीपी सिंह को आरोपी बनाते हुए जेल भेजा जा चुका है।
गिरोह में सब शामिल
अदालत की इस कड़ी टिप्पणी को ध्यान में रखकर छतरपुर के सब रजिस्ट्रार गिरीश तिवारी का कहना है कि 8 स्टाम्प विक्रेताओं एवं 8 दस्तावेज लेखकों की भूमिका स्पष्ट रूप से निर्दोष व्यक्तियों की भूमि हड़पने के कार्यक्रम में पाई जाती है। उन्होंने बताया कि सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 388/14 में मुख्त्यारआम को दस्तावेज लेखक चन्द्रभान अहिरवार ने लिखा था। इसके लिए अभिषेक द्विवेदी ने स्टाम्प विक्रय किए थे। जबकि इसका बैनामा दस्तावेज लेखक दंगल सिंह पटेल ने लिखा था और स्टाम्प मु. अहमद खान ने विक्रय किए थे। इसी प्रकार पुलिस चौकी रामटौरिया के पत्र क्रमांक 3224 के अनुसार हुई रजिस्ट्री में नंदकिशोर अवस्थी ने दस्तावेज लेखक की भूमिका निभाई थी जबकि स्टा प विक्रेता पुष्पा गुप्ता थीं। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक के पत्र क्रमांक 31/रीडर/13 दिनांक 20/12/2013 में मुख्त्यारआम के दस्तावेज लेखक नंदकिशोर अवस्थी और स्टा प विक्रेता पुष्पा गुप्ता थीं। इसके बैनामा के दस्तावेज लेखक अजय कुमार शुक्ला तथा स्टाम्प विक्रेता अशोक कुमार मिश्रा थे। इसी प्रकार सिटी कोतवाली के पत्र क्रमांक 2288/14 दिनांक 2 सित बर 14 में उल्लेखित बैनाम के दस्तावेज लेखक हीरालाल साहू और स्टाम्प विक्रेता पुष्पेन्द्र पाठक थे। उप पंजीयक कार्यालय में पंजीबद्ध दस्तावेज क्रमांक अ-4/39 दिनांक 28 अपै्रल 14 के मुख्त्यारआम और बैनामा में दस्तावेज लेखक परशुराम पटेल और स्टा प विक्रेता कृष्णदत्त चतुर्वेदी थे। इसी प्रकार सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 364/14 के मामले में मु त्यारआम के दस्तावेज लेखक आरके तिवारी तथा स्टाम्प विक्रेता गायत्री खरे थीं जबकि बैनामा के दस्तावेज लेखक काशीराम सेन और स्टाम्प का विक्रय अंगूरी वर्मा ने किया था। सब रजिस्ट्रार ने इन सभी के लायसेंस निरस्त करने की अनुशंसा 1 दिसम्बर 2014 को ही कर दी थी। उप पंजीयक कार्यालय द्वारा संबंधित जनों को 1 जनवरी 15 से दिए जाने वाले लायसेंस की अनुशंसा भी नहीं की गई थी।
इनको थमाए नोटिस
जिला पंजीयक कार्यालय द्वारा दस्तावेज लेखक चन्द्रभान अहिरवार, दंगल सिंह पटेल, नंदकिशोर अवस्थी, अजय कुमार शुक्ला, हीरालाल साहू, परशुराम पटेल, आरके तिवारी और काशीराम सेन के अलावा स्टाम्प विक्रेता अभिषेक द्विवेदी, मु. अहमद खान, पुष्पा गुप्ता, अशोक कुमार मिश्रा, पुष्पेन्द्र पाठक, कृष्णदत्त चतुर्वेदी, गायत्री खरे और अंगूरी वर्मा को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। सभी को एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण पेश करने को कहा गया है। नोटिस का जवाब समाधानकारक न होने पर लायसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
इनका कहना है
गिरोहबंद होकर फर्जी पहचान पत्र एवं दस्तावेजों के आधार पर कूटरचित मु त्यारनामा तैयार कराने और उसके आधार पर विक्रयपत्र पंजीबद्ध कराकर निर्दोष लोगों की भूमि हड़पने के कार्यक्रम में शामिल स्टा प विक्रेताओं और दस्तावेज लेखकों के लायसेंस निरस्त करने के लिए नोटिस दिया गया है। एक सप्ताह में प्राप्त होने वाले नोटिस के जवाब से संतुष्ट न होने पर लायसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।- हरिचरन कोरी, जिला पंजीयक, छतरपुर
संबंधित 16 लोगों के लायसेंस निरस्त करने की अनुशंसा करते हुए जिला पंजीयक को पत्र भेजा गया है। इस संबंध में उन्हें ही कार्यवाही करनी है।- गिरीश तिवारी, उप पंजीयक, छतरपुर
जिपं एवं जपं सदस्य पद की मतगणना स्थगित
छतरपुर/15 जनवरी/निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत 16 जनवरी को प्रातः साढ़े 7 बजे से सम्पन्न होने वाले जिपं एवं जपं सदस्यों के मतगणना कार्य को अपरिहार्य कारणों से आगामी आदेष तक के लिये स्थगित कर दिया गया है। विकासखण्ड स्तर पर पंच एवं सरपंच पदों के सारणीकरण व परिणाम की घोषणा का कार्य पूर्व निर्धारित तिथि अनुसार 17 जनवरी को ही सम्पन्न होगा।
सैनिक भर्ती रैली स्थगित
छतरपुर/15 जनवरी/षिवपुरी में 16 से 22 जनवरी तक आयोजित होने वाली सैनिक भर्ती रैली को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। भर्ती रैली की आगामी निर्धारित तिथि से बाद में अवगत कराया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें