सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (15 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 जनवरी 2015

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (15 जनवरी)

कलेक्टर गढ़पाले के निर्देश पर खनिज का अवैध उत्खनन करने वाले 61 वाहनों के परिमिट निलम्बित

sidhi map
सीधी 15 जनवरी 2015     खनिज का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने वाले एवं सोन घडि़याल अभ्यारण्य के निकट से रेत का अवैध उत्खनन कर हाइवा एवं अन्य वाहनों से परिवहन करने वाले 61 वाहनों पर कलेक्टर विशेष गढ़पाले के निर्देश पर कड़ी कार्यवाही करते हुए वाहनों के पंजीयन एवं परमिट निलम्बित कर दिये गये हैं। यह कार्यवाही जिला परिवहन अधिकारी मनोज मालवीय ने केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 53 (1) के तहत की है। इनमें से 47 वाहनों के परमिट और 14 वाहनों के पंजीयन निलम्बित किये गये हैं।कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बताया कि खनिज पत्थर, मुरूम एवं रेत का अवैध उत्खनन करने वाले निम्नलिखित वाहनों के परमिट निरस्त किये गये हैं। अब ये वाहन बिना परमिट के कहीं भी चलाये नहीं जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी करौंदिया के श्रीकान्त पाण्डेय का वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1789 और इन्हीं का वाहन क्रमांक एम.पी. 53-एच.ए. 0289, रामपुर नैकिन के शेषमणि यादव की वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1146, रामपुर नैकिन के ग्राम अकौरी के पंकज सिंह का वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1423 और पंकज सिंह का ही वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एच.ए.-2001, रामपुर नैकिन के ग्राम कंधवार के विनय कुमार सिंह का वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-2024, रामपुर नैकिन के ही अविनीश कुमार सिंह का वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-2853, रामपुर नैकिन के ग्राम गोपालपुर के अम्बिकेश प्रताप सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-2602, रामपुर नैकिन के ग्राम ममदर के श्रीमती किरण शुक्ला के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1487, ग्राम बेल्दह सीधी के अमलेश सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1874 और इन्हीं के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-2874, बेल्दह के ही सुनील सिंह गहरवार का वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एच.ए.-2071 और इन्हीं का वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एच.ए.-1500, बेल्दह के ही सुनील सिंह गहरवार का वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एच.ए.-2071 और इन्हीं का वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एच.ए.-1971, ग्राम अकौरी के विनोद सिंह का वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एच.ए.-2088 और वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-2088, ग्राम अकौरी के ही राजू सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-2133 का परमिट निलम्बित कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि रामपुर नैकिन के ग्राम कंधवार के अविनीश सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-2857 और वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-2757, डेम्हा ग्राम के रामेन्द्र प्रताप सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-0434 और वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1980, रामपुर नैकिन के ग्राम कंधवार के विनय कुमार सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-2024 और वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एच.ए.-2024, रामपुर नैकिन के ग्राम कंधवार के शैलेन्द्र सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1968 एवं वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-4242, ग्राम सांडा चुरहट के शंकर बहादुर सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1941, कंधवार ग्राम के जगत बहादुर सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 19 जी.ए.-0352, कंधवार के ही अखिलेश पाण्डेय के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1760, सिहावल के ग्राम मेढौली  के महॅफूज अली के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-2531, ग्राम डेम्हा के बीरेन्द्र प्रताप सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-2530 तथा ग्राम परसवार चुरहट के सुखपति द्विवेदी के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एच.ए.-2484 का परमिट निलम्बित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ ग्राम के भानू प्रताप पाण्डेय के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एच.ए.-2012 और उन्हीं का वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एच.ए.-2013, ग्राम कठौतहा के अभिमन्यू सोनी के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एच.ए.-1407, रामपुर नैकिन के ग्राम कंधवार के शैलेन्द्र सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1968, चुरहट के विजय कुमार पाण्डेय के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1119, चुरहट के ही संदीप कुमार पाण्डेय के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-3119, ग्राम हर्दिहा चुरहट के अशोक सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 17 सी.-0630, और उन्हीं का वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1941, खिचरिगवां चुरहट के धनन्जय त्रिपाठी के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-2312 और उन्हीं का वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एच.ए.-1437, ग्राम खिरखोरी के वरूणेन्द्र सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-0975 और उन्हीं का वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1947, रामपुर नैकिन के ग्राम उमरिहा के राजेश मिश्रा के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1906, ग्राम डेम्हा के रामेन्द्र प्रताप सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.-0434, ग्राम डेम्हा के ही धीरेन्द्र सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1913 और रामपुर नैकिन के ग्राम कंधवार के अविनीश कुमार सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-2757 का परमिट निलम्बित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बताया कि इसी प्रकार अवैध खनिज का उत्खनन और परिवहन करने वाले 14 वाहनों के पंजीयन निलम्बित किये गये हैं। इनसे से अमरवाह ग्राम के समसेर सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एम.-2759, मझौली के ग्राम जमुआ नं01 के पंकज गुप्ता के वाहन क्रमांक  53 ए.ए.-3601, रामपुर नैकिन के ग्राम अकौरी के पंकज सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1439, कंधवार के अविनीश कुमार सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-2853, अकौरी के राजू सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-1071, हनुमानगढ़ की श्रीमती शकुन्तला पाण्डेय के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-0226, कंधवार के सुनील सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एच.-0316, कंधवार ग्राम के ही जगत बहादुर सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 जी.ए.-0804, अमरवाह सीधी के बंसबहोरन सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एम.-2571, ग्राम मेढौली केराई के नियाज्जुद्वीन के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 एम.-2738, ग्राम कंधवार रामपुर नैकिन के रिन्कू सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 ए.ए.-5123, डेम्हा ग्राम के रामेन्द्र प्रताप सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 ए.ए.-3573, रामपुर नैकिन के ग्राम कंधवार के शैलेन्द्र सिंह के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 ए.ए.-4917 तथा अमिलिया के ग्राम सुपेला के रामचरित्र पटेल के वाहन क्रमांक एम.पी. 53 ए.ए.-3561 का पंजीयन निलम्बित कर दिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: