छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (16 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 जनवरी 2015

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (16 जनवरी)

मतगणना पर विषेष ध्यान दें: कलेक्टर
  • कलेक्टर ने बिजावर में किया चुनाव प्रषिक्षण का निरीक्षण   

chhatarpur news
छतरपुर/16 जनवरी/त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत बिजावर विकासखण्ड में आगामी 19 फरवरी को सम्पन्न होने वाले मतदान के लिये आज प्रषिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रषिक्षण षासकीय उत्कृष्ट उ0मा0 विद्यालय, बिजावर के चार कक्षों में सम्पन्न हुआ। कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने प्रषिक्षण में पहुंचकर प्रषिक्षण ले रहे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 को निर्देषित करते हुये कहा कि पंचायत चुनाव अतिमहत्वपूर्ण चुनाव है। इसे सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिये प्रषिक्षण में बतायी जा रही जानकारी को गंभीरता से ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर की जाने वाली मतगणना पर विषेष ध्यान दें। उन्होंने अवगत कराया कि पंच एवं सरपंच पदों की मतगणना संबंधित मतदान केंद्रों पर ही की जाना है, जबकि जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य की मतगणना विकासखण्ड मुख्यालय पर की जाना है। उन्होंने कहा कि मतगणना के कार्य को गंभीरता से लेते हुये सावधानीपूर्वक सम्पन्न करायें। मतगणना केंद्रों पर किसी भी उम्मीदवार अथवा एजेंट को मोबाइल, पानी की बोतल सहित अन्य वस्तुयें ले जाने की अनुमति नहीं होगी। एक बार प्रवेष कर लेने के बाद उम्मीदवार अथवा एजेंट को मतगणना समाप्ति तक मतगणना केंद्र से बाहर जाने की स्थिति में पुनः प्रवेष की अनुमति नहीं होगी।  उन्होंने कहा कि ईव्हीएम मषीन को चलाने का तरीका प्रषिक्षण में अच्छे ढंग से सीख लें। उन्होंने मतपत्र लेखा, ईव्हीएम एवं मत पेटी सील करने, टेण्डर वोट, चैलेंज वोट आदि के संबंध में अच्छी तरह प्रषिक्षण लेने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों की अपेक्षा इस बार के चुनाव में उपयोग की जाने वाली ईव्हीएम कुछ अलग तरह की हैं। अतः ईव्हीएम की सम्पूर्ण जानकारी होना जरूरी हैै। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य का निर्वाचन ईव्हीएम के माध्यम से होना है। पंच एवं सरपंच का निर्वाचन मतपेटी के माध्यम से होगा। जिले के अन्य स्थानों पर भी आगामी द्वितीय एवं तृतीय चरण के निर्वाचन के लिये प्रषिक्षण का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री अनुराग वर्मा, तहसीलदार श्री आर आर चढ़ार एवं सीईओ जनपद श्री पी एल पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।     

कार्यषाला आज

छतरपुर/16 जनवरी/जिला पंचायत सभाकक्ष में 17 जनवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हमारा जल, हमारा जीवन विषय पर कार्यषाला का आयोजन किया गया है। भारत सरकार के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा प्रायोजित कार्यषाला में संबंधितों से उपस्थित रहने की अपील अधीक्षण यंत्री, जल संसाधन मंडल, छतरपुर ने की है। 

चुनाव कार्यालय की अनुमति हेतु एसडीएम अधिकृत   

छतरपुर/16 जनवरी/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत जिपं एवं जपं सदस्य पद के अभ्यर्थियों को निर्वाचन कार्यालय की अनुमति प्रदान करने हेतु तत्काल प्रभाव से संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को प्राधिकृत कर दिया है। अब अभ्यर्थी एसडीएम की अनुमति प्राप्त कर अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव संबंधी कार्यालय संचालित कर सकेंगे। 

अब मेडिकल स्टोर खोलने हेतु आॅनलाइन आवेदन करना होगा     

छतरपुर/16 जनवरी/सम्पूर्ण म0प्र0 के साथ-साथ छतरपुर जिले में भी विगत् एक  जनवरी 2015 से मेडिकल स्टोर खोलने के लिये आॅनलाइन प्रक्रिया अपनाकर आवेदन करना जरूरी कर दिया गया है। आॅनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही ड्रग लाइसेंस का नवीनीकरण भी कराया जा सकेगा। आवेदक एमपी आॅनलाइन कियोस्क के माध्यम से निर्धारित षुल्क का भुगतान कर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में समस्त औषधि निरीक्षकों को आवष्यक प्रषिक्षण भी प्रदान किया गया है।  

कोई टिप्पणी नहीं: