नरकटियागंज (बिहार) की खबर (17 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 जनवरी 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (17 जनवरी)

नये शिक्षकों ने विद्यालयों में शिक्षा देकर स्वयं को गर्वान्वित महसूस किया

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) टीपी वर्मा काॅलेज में बीएड प्रथम सत्र के सूक्ष्म शिक्षण के तहत सभी प्रशिक्षुआंे को अध्यापन के गुर की विस्तृत जानकारी के लिए 20 दिवसीय पाठ योजना के तहत विभिन्न विद्यालयों में कक्षा संचालन के लिए भेजा गया। इसकी जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डाॅ. विनोद वर्मा ने देते हुए बताया कि सभी प्रशिक्षु ंआवंटित विद्यालय में शुक्रवार से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा से परिचित करायेंगे। स्थानीय उच्च विद्यालय में मनीष कुमार, महम्म्द गौहर अहमद, अतुल कुमार, संुधांशु कुमार, विनय कुमार, संजय कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, कृष्णा कुमार, अभिषेक कुमार, आलोक कुमार राय और अखिलेश शर्मा समेत 17 राजकीय कन्या मध्य विद्यालय नरकटियागंज में रेणु कुमारी, कुमारी अनुराधा, एलिसा कौशर समेत 17 मतिसरा कुँवर बालिका उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में अंजली कुमारी, खुशबू कुमारी, रंजना कुमारी, रेणु कुमारी और वन्दना कुमारी समेत 10 प्रशिक्षु अपना योगदान संबंधित विद्यालय के प्राचार्य को दिया। सबने अपने अपने वर्ग को संचालित किया। अपने प्रथम वर्ग संचालन के उपरान्त अतुल कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच अपने को पाकर गर्वांवित महसूस किया और महम्मद गौहर अहमद ने बताया कि ऐसा लगा कि शिक्षण के क्षेत्र में अभी मेरा पहला कदम है, सम्भलकर कदम बढाना होगा। महिला प्रशिक्षु रेणु कुमारी ने बताया कि देश के नौनिहालों को शिक्षा देना एक अलग अनुभव है।

मदरसा शिक्षक 19 जनवरी को मदरसा बोर्ड पर देंगे धरना

नरकटियागंज(पच) नये मदरसा शिक्षक एसोशिएसन पश्चिम चम्पारण के अध्यक्ष मास्टर जैनुलहक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि 2460 मदरसा शिक्षकों की फाइलें सचिवालय में चली गयी है, जबकि कुछ मदरसा शिक्षकों की फाइलें मदरसा बोर्ड में पड़ी हैं। मदरसा बोर्ड में पड़ी फाइलों को सचिवालय भेजकर 737 फाइलों के साथ ग्रान्ट दिया जाए। इन्ही मुद्दो को लेकर प्रभारी अध्यक्ष मदरसा बोर्ड से 2460 मदरसा शिक्षकों के संघ ने मांग किया है कि सरकार जल्दी मदरसा शिक्षकों की मांगों पर ध्यान दे। मदरसा शिक्षको के प्रति सरकारी बेरूखी से बाध्य होकर 19 जनवरी 2015 को मदरसा शिक्षक संघ मदरसा बोर्ड के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। उससे मदरसा शिक्षको की आवाज सरकार के कानों तक पहुँचे।                      

कोई टिप्पणी नहीं: