वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि रेलवे अथवा कोल इंडिया का निजीकरण करने की सरकार की कोई मंशा नहीं है। श्री जेटली ने बजट पूर्व परार्मश बैठक में कहा कि सरकार संगठित तथा गैरसंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए बेहतर सामाजिक सुरक्षा बल विकसित करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य वर्तमान के रोजगारों की रक्षा करने के साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा करना तथा आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाना है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें