बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने आज कहा कि कुछ कट्टरवादी शक्तियां देश और समाज को विषाक्त बनाने में लगी हुई है जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है । श्री कुमार ने यहां के विद्यापति भवन में आयोजित स्वामी विवेकानंद की 152वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज समस्या हिन्दू बनाम मुस्लिम की नहीं है । बल्कि हिन्दू बनाम हिन्दू ही है । उन्होंने कहा कि देश में दो धाराये चल रही है एक उदारवादी और दूसरा कट्टरवादी.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी कट्टरवाद का प्रभाव बढ़ा है तब देश कमजोर हुआ है । वहीं उदारवाद का प्रभाव जब भी रहा तब देश मजबूत हुआ और वही स्वर्णिमकाल कहलाया है। उन्होंने कहा कि हम सभी उदारवाद के पक्षधर है लेकिन आज कुछ कट्टरवादी शक्तियां देश और समाज को विषाक्त बनाने में लगी हुई है। श्री कुमार ने कहा कि कट्टरवादी शक्तियां आज स्वामी विवेकानंद को भुनाने में लगी है । उन्होंने आह्वान किया कि युवा इन सभी बातों से सचेत रहे 1 मानव सेवा ही धर्म है और विवेकानंद ने भी यही कहा था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर पाखंड और गोलबंदी कर रहै है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें