कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए करीब 40 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया। पार्टी अपने 24 उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज शाम यहां उनके आवास पर बैठक हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसमें करीब 40 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है और 6-7 सीटों के लिए नामों पर फिर से चर्चा होगी।
पार्टी ने 24 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार एक जनवरी को घोषित कर दिये थे। इनमें पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में जीते आठों उम्मीदवारों तथा जनता दल (यू) के टिकट पर जीते सुहैब इकबाल के नाम शामिल थे। श्री इकबाल हाल ही कांग्रेस शामिल हुए हैं। चुनाव आयोग ने आज चुनाव की तिथि घोषित कर दी है इसके मद्देनजर कांग्रेस की दूसरी सूची जल्दी ही जारी होने की उम्मीद है। चुनाव सात फरवरी को होना है और मतगणना 10 फरवरी को होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें