कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की, शर्मिष्ठा ग्रेटर कैलाश से उम्मीदवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 जनवरी 2015

कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की, शर्मिष्ठा ग्रेटर कैलाश से उम्मीदवार

congress-list-for-delhi-sharmishtha-candidate
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची आज जारी कर दी। पार्टी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी को ग्रेटर कैलाश से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने इस बार आर्दश नगर से मंगतराम सिंहल और राजेंद्र नगर से रमाकांत गोस्वामी को टिकट नहीं दिया है। पार्टी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की यह तीसरी जारी की है और इसके साथ ही पार्टी ने राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 64 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। 

सूची प्रकार है। र्सवश्री प्रवीण कुमार भूगरा-नरेला. मुकेश गोयल-आर्दश नगर जगदीश यादव-रिठाला चमन लाल शर्मा-शकूरबस्ती राजेश लिलोठिया-पटेलनगर.सु. मालाराम गंगवाल-मादीपुर .सु सी पी मित्तल -हरि नगर मदन मोहन-पालम ब्रह्म यादव-राजेंद्रनगर श्रीमती शर्मिष्ठा मुखर्जी-ग्रेटर कैलाश अनिल कुमार -पटपडगंज बंसीलाल-कृष्णा नगर वीर सिंह धींगन-सीमापुरी.सु विपिन शर्मा-रोहतास नगर श्रीमती रिंकू -गोकलपुरी

कोई टिप्पणी नहीं: