केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री :स्वतंत्र प्रभार: और भारतीय जनता पार्टी:भाजपा: के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी ने आज कहा कि जनता दल यूनाइटेड:जदयू: के नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के साथ हाथ मिलाकर देश में अपनी छवि को धूमिल करने का काम किया है तथा इस वर्ष के विधान सभा चुनाव में श्री कुमार का राजनीतिक अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। श्री रूडी ने दिल्ली से यहां पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्री कुमार को जिस जंगल राज के खिलाफ जनादेश मिला था आज उसी पार्टी राजद के साथ हाथ मिला लिया है । राजद से हाथ मिलाने से श्री कुमार की छवि धूमिल हुयी है । उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को राजनीतिक रूप में जिंदा करने में लगे श्री कुमार का अब राजनीतिक अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि श्री कुमार ने अब राजद अध्यक्ष श्री यादव का चोला धारण कर लिया है । इस बार के बिहार विधान सभा के चुनाव में भाजपा और उसकी सहयोगी दल सभी सीटों पर जीत र्दज करेगी 1 उन्होंने कहा कि विधान सभा के चुनाव में जदयू और राजद का खाता भी नही खुल सकेगा 1 पार्टी दिल्ली विधान सभा के चुनाव में जीत र्दज कर सरकार बनायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें