बिहार में मुख्यमंत्री को लेकर NDA में चुनाव से पहले ही विवाद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 जनवरी 2015

बिहार में मुख्यमंत्री को लेकर NDA में चुनाव से पहले ही विवाद


बिहार विधानसभा चुनाव में अभी काफी वक्त बचा हुआ है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और लोकजनशक्ति पार्टी चुनाव को लेकर अबी से तैयारियों में जुट गए है। केन्द्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी मुख्य रामविलास पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

 रामविलास ने साफ कर दिया है कि बिहार में एनडीए मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगी। रामविलास ने कहा कि बिहार बदहाली से जूझ रही है। रामविलास ने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगे रखकर ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दुनिया दिवानी है इसलिए उनके जादू के आगे किसी का भी कुछ नहीं चलने वाला। उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखण्ड में भाजपा गठबंधन की सरकार बनी वैसे ही बिहार में एक बार फिर मोदी का जादू चलेगा। 

रामविलास पासवान ने कहा कि बिहार में सीट बटवारे को लेकर के भाजपा गठबंधन के बीच कोई समस्या नहीं है। पासवान ने कहा कि जिन-जिन राज्यों में भाजपा मोदी के नाम पर चुनाव लड़ी है, वहां न सिर्फ सरकार बनाने में सफल हुई, बल्कि अपना मनचाहा मुख्यमंत्री भी बनाया है। हालांकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले हफ्ते पटना में कहा था कि किसी नेता को मुख्यमंत्री पद का उमीदवार बनाया जाए या नहीं, यह फैसला संसदीय बोर्ड करेगी। लेकिन पासवान की इस घोषणा के बाद माना जा रहा है की बिहार में बीजेपी के सहयोगी दल नहीं चाहते कि बीजेपी अपने किसी नेता का नाम पहले घोषित करे और वे चाहते हैं कि जीत का श्रेय सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले।

 

कोई टिप्पणी नहीं: