विशेष आलेख : इन्द्रप्रस्थ में आप बनाम आप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जनवरी 2015

विशेष आलेख : इन्द्रप्रस्थ में आप बनाम आप

delhi election and aap
वाकया 5 अप्रैल 2011 का है जब जंतर-मंतर पर अन्ना अपने समर्थकों के साथ आ बैठे थे। मांग थी कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए यूपीए सरकार जनलोकपाल कानून बनाये। आंदोलन कब, कहां, कैसे और किसलिए को लेकर अन्ना समर्थकों ने काफी मंथन किया था। लॉटरी से तय हुआ था कि जनलोकपाल को लेकर आंदोलन किया जाए लेकिन यह तय नहीं हो पाया था कि इसमें राजनीतिज्ञों को बुलाया जाए कि नहीं। तब तक उत्साही समर्थक कुछ नेताओं को न्योता दे चुके थे और नियुक्ति घोटाले में जेल काट रहे हरियाणा के नेता ओ पी चौटाला और ााजपा नेता उमा ाारती वायदे के मुताबिक वहां पहुंच गई। आंदोलन को समर्थन मिलने लगा था लिहाजा अन्ना रूपी गांधी के नेहरू बने अरविंद केजरीवाल और उनके समर्थक नहीं चाहते थे कि ा्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ी लड़ाई में ा्रष्ट नेताओं को मंच पर जगह दी जाए। जंतर मंतर पर पहुंचे नेताओं के खिलाफ हूटिंग हो गई और दोनों नेताओं को बैरंग वापस लौटना पड़ा था। इसके बाद अलग अलग पड़ावों से होता हुआ यह आंदोलन लगाग दो साल चला, अन्ना जेल गये और जेल से निकलकर रामलीला मैदान में ऐसे अनशन पर ऐसे बैठे कि यूपीए सरकार हिल गई। फिर इस आंदोलन की धुरी रामलीला मैदान और जंतर मंतर बना रहा और उसी जंतर मंतर पर अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप का गर्ााधान हुआ। अन्ना और देश की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी सरीखे लोग राजनीति में उतरने के पक्ष में नहीं थे जबकि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, प्रशांत ाूषण वगैरह राजनीति में पारी खेलने की तैयारी कर चुके थे। आगे चलकर अन्ना ने रालेगण सिद्धि का रुख कर लिया और इस तरह आंदोलन की कोख से आप का जन्म हुआ। केजरीवाल अपनी पार्टी से अन्ना और किरण बेदी को जोड़ने के लिए मशक्कत करते रह गये लेकिन दोनों नहीं माने। किरण बेदी को तो उन्होंने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने तक का प्रस्ताव दे दिया लेकिन वह ंडिगी नहीं । केजरीवाल अपना कारवां लेकर आगे बढ़ गये और वर्ष २०१३ के अंत में हुए दिल्ली विधानसाा के चुनाव में वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। मुख्यमंत्री बने और फिर तो हौसला इतना बढ़ गया कि पूरे देश में न केवल लोकसाा का चुनाव लड़ा बल्कि काशी में जाकर सीधे नरेंद्र मोदी से टकरा गये।

दिल्ली सरकार का सचिवालय प्लेयर्स बिल्डिंग आप के सफर का पहला पड़ाव था जबकि लोकसाा चुनाव दूसरा। दो साल की उम्र में सफलता असफलता का स्वाद चख चुकी आप जब तीसरे पड़ाव यानी कि दोबारा हो रहे दिल्ली विधानसाा की तरफ बढ़ी तो शुरू में तो लगा कि मोदी रथ के घोड़े की लगाम आप नहीं थाम पाएगी लेकिन अपने धुन के पक्के केजरीवाल नहीं माने और मोदी रथ को रोकने के लिए आगे कदम बढ़ा दिये। दिल्ली की चमचमाती सड़कों, गगनचुंबी इमारतों, राजधानी की लाइफलाइन बन चुकी मेट्रो के साथ साथ गलियों तक में जब केजरीवाल की आवाजे गूंजने लगी तो मोदी मैजिक के सहारे दिल्ली फतह करने का मंसूबा पाले बैठी ााजपा की जमीन खिसकने लगी। इसी बीच चुनावी शंखनाद से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रामलीला मैदान में दस जनवरी को हुई रैली ने ााजपा को आईना दिखा दिया। 11, अशोका रोड से लेकर रायसीना हिल्स तक कोलाहल बढ़ गया और मोदी के सिपहसलारों को यह चिंता सताने लगी कि यदि मोदी रथ राजधानी में रुका तो इस साल के अंत में बिहार में होने वाला चुनाव मोदी के लिए वॉटरलू साबित होगा। फिर चुनावी माइक्रो मैनेजमेंट के धुरंधर ााजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी के घोड़े की तरफ केजरीवाल के बढ़ते कारवां को रोकने के लिए उन्हीं के सिपाहियों किरण बेदी, शाजिया इल्मी और विनोद कुमार बिन्नी को आगे कर दिया। किरन बेदी उम्र व प्रशासनिक अनुाव के मामले में केजरीवाल से वरिष्ठ हैं और साख ाी खूब कमाई है। इसीलिए हाल में चार राज्यों में हुए विधानसाा चुनावों से अलग दिल्ली में  किरण को ााजपा का न सिर्फ चेहरा बल्कि मुख्यमंत्री का उम्मीदवार ाी घोषित कर दिया गया। स्थानीय नेता, जगदीश मुखी, डा. हर्षवर्धन, विजय गोयल और सतीश उपाध्याय साी हाथ मलते रह गये। जगदीश मुखी जैसे अनुावी नेता और मनोज तिवारी जैसे नौसिखियों ने किरण का विरोध करने  की गलती की तो चौबीस घंटे में ही यू टर्न लेना पड़ गया।

दरअसल जम्मू-कश्मीर चुनाव में मिले झटके के बाद ााजपा कुछ ाी दावा करे जमीनी हकीकत वह समझ रही है। कश्मीर रणनीति उसकी विफल रही, यह बात अलग है कि वह ग्यारह से पच्चीस सीटों तक पहुंच गई। झारखंड में ाी सहयोगियों के साथ बहुमत मिला न कि अकेले। इन दोनों राज्यों के परिणाम के बाद विपक्ष ने मोदी मैजिक पर हमला तो बोला लेकिन रस्म अदायगी से इसलिए आगे नहीं बढ़ पाया कि वह खुद निराशा की गर्त में डूबा हुआ है। चार राज्यों के चुनाव में एक और बात साफ हो गई कि अब ााजपा की लड़ाई लगातार कमजोर हो रही कांग्रेस से नहीं बल्कि उन क्षेत्रीय दलों से है जो कि अलग अलग राज्यों में मजबूती से अपनी जमीन बचाये हुए हैं। आप के उदय से पहले तक दिल्ली में मुकाबला सीधे कांग्रेस व ााजपा में होता था। 1993 में जब राजधानी में दोबारा विधानसाा गठित हुई तो पहले चुनाव में ााजपा को सफलता मिली थी और मदनलाल खुराना के नेतृत्व में उसकी सरकार बनी थी जबकि बाद के तीन चुनाव लगातार कांग्रेस जीती और शीला दीक्षित ने पन्द्रह सालों तक दिल्ली में राज किया किन्तु आप के अस्तित्व में आने के बाद वर्ष 2013 में जो चुनाव हुए उसने दिल्ली की सियासत की तस्वीर बदल दी। इस चुनाव के बाद आप ने न केवल सरकार बनाई बल्कि कांग्रेस को तीसरे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया। सवा साल का जो मौका मिला उसका लाा कांग्रेस नहीं उठा पाई। पार्टी ने युवाओं का मिजाज ाांपकर अरविंदर सिंह लवली के रूप में युवा प्रदेश अध्यक्ष तो दे दिया किन्तु लवली इस दौरान न तो संगठन खड़ा कर पाये और न ही कार्यकर्ताओं में जोश ार पाये। हार की डर से चुनावी मैदान में पीठ अलग दिखा दिया। ऐन मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने चुनावी जंग में न उतरने का ऐलान कर न केवल पार्टी को मुश्किल में डाल दिया बल्कि किसी को बहुमत न मिलने की स्थिति में आप का फिर से समर्थन करने की बात कहकर गलत संदेश दे दिया। मजबूरी में कांग्रेस को अजय माकन को कमान देनी पड़ी किन्तु उससे चुनावी जंग में कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है और इन्द्रप्रस्थ में आप का मुकाबला आप से हो गया है। ाले ही किरण बेदी काी आप में नहीं रहीं लेकिन वह अन्ना व केजरीवाल की अनन्य सहयोगी रही हैं। अन्ना आंदोलन ने जो वैकल्पिक राजनीति का खाका खींचने की कोशिश की थी उसे ारने के लिए आंदोलन के सिपाही आमने सामने हैं। ााजपा द्वारा किरण बेदी को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करने के बाद मोदी बनाम केजरीवाल की लड़ाई केजरीवाल बनाम किरण में तब्दील हो गई है। तेजी से बदल रही दिल्ली की चुनावी फिजां में अब चुनाव टेस्ट मैच की तरह नही बल्कि ट्वेंटी-ट्वेंटी की तरह लड़ा जा रहा है।




विद्याशंकर तिवारी
मेल :  vidyashankertiwari1969@gmail.com, 
stiwari1969@rediffmail.com
संपर्क : 9811292687
नोट-लेखक पिछले पच्चीस सालों से दिल्ली में पत्रकार है 
और राजनीति, समाज व समसामयिक मुद्दों पर लिखता रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं: