आप में तानाशाही है: शाजिया इल्मी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जनवरी 2015

आप में तानाशाही है: शाजिया इल्मी

dictatorship-in-aap-said-ilmi
भारतीय जनता पार्टी  की नेता शाजिया इल्मी ने आज आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में आतंरिक लोकतंत्र का अभाव है और केवल कुछ लोगों की ही तानाशाही चलती है।  हाल ही में भाजपा में शामिल हुई आप की पूर्व नेता ने कहा ..आप में जो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की हां में हां मिलाएगा वही रखा जाएगा। कई नेताों को दरकिनार कर दिया गया है। आप इसे तानाशाही कह सकते हैं।.. 

उन्होंने कहा ..आप कार्पोरेट की पार्टी बनकर रह गयी है। हम राजनीति को बदलना चाहते थे लेकिन अच्छे उम्मीदवारों की जगह गुंडों को लाना दुर्भाग्यपूणर है। आप उसी तरह की राजनीति कर रही है जिसकी वह आलोचना किया करती थी। ऐसा लगता है कि कोई गुप्त संस्था पार्टी को चला रही है जिस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता और अगर कोई ऐसा करता है तो उसे गद्दार करार दे दिया जाता है। आप के संस्थापक सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांति भूषण के किरण बेदी की तारीफ किए जाने के सवाल पर सुश्री इल्मी ने कहा ..वह आप के भीष्म पितामह की तरह हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: