नरकटियागंज (बिहार) की खबर (22 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जनवरी 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (22 जनवरी)

श्री राणी सती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गयी कलशयात्रा

narkatiaganj-news
नरकटियागंज(पच) स्थानीय शहर के बाजार स्थित सत्यनारायण भगवान मंदिर परिसर में मारवाड़ी समाज द्वारा नव निर्मित दादी राणी सती के मंदिर में उनकी प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पूर्व समाज के अधिकांश लोंगों ने कलश यात्रा निकाली, जिसमें मारवाडि़यों के अलावे सनातन धर्मावलम्बी शामिल हुए। इस यात्रा में मारवाड़ी समाज के लोगांे ने अपनी भाषा में दादी के गुणगान करते दिखे। काफी धूम-धाम से बाजार से निकली कलश यात्रा में सुरेश पंडित के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस के जवान रास्ते में पडे़ और खड़े वाहनों को हटाते दिखे। श्रद्धालुओं की लम्बी भीड़ को देख लोग अनायास एक नजर कलश यात्रा की और उठा लेते और राणी सती माता की जयकार कर लेते दिखे। यात्रा जब हरबोड़ा नदी तट पर पहुँचा तो पुजारी सतीश पाण्डेय ने मंत्रोच्चार के उपरान्त कलश में जल दिलाया और उसके बाद माता की जयकारा के साथ कन्या-महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर मंदिर को प्रस्थान किया। जहाँ वेद मंत्रोच्चार पूरी श्रद्धा के साथ यजमान सुशील केजरीवाल व उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्राण प्रतिष्ठा किया। कलश यात्रा में 51 सुहागिनांे ने अपनी भूमिका निभाई उपर्युक्त जानकारी श्री राणीसती मंदिर समिति के सचिव सुमित केडिया ने देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 27 जनवरी 2015 को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया हैं। इस यात्रा में रौशन सोनथालिया, अशोक केडिया, विल्लू बाबू, नीरज तुलस्यान, जगदीश पोद्दार, विनय केजरीवाल समेत अन्य मारवाड़ी शामिल हुए।

विकास कृष्ण के अपहरण की आशंका, पुलिस सक्रिय

नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज के प्रसिद्ध सीमेन्ट-छड व्यवसायी विकास कृष्ण के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए उनके पिता कृष्णा प्रसाद जायसवाल ने शिकारपुर पुलिस के थानाध्यक्ष आनन्द कुमार को आवेदन दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार विकास कृष्णा की मोटर साईकिल नन्दपुर रेलवे ढाला के पास सुरेश प्रसाद के मिल के पास बरामद की गयी हैं। कृष्णा प्रसाद जायसवाल के अनुसार उनके पुत्र का अपहरण कर लिया गया होगा। वैसे वे कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है लेकिन उन्होंने बताया कि करीब 8 बजे तक उसे बाजार में देखे जाने की बात लोगों ने बताया है। उसके बाद विकास का कोई पता नहीं चला तो घर के लोगों ने सगे संबधियों से सेल फोन पर सम्पर्क कर जानकारी ली। बावजूद उसका कोई पता नहीं चला तो शिकारपुर पुलिस को आवेदन दिया गया। शिकारपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रहीं है।

भाजपा विधायक रश्मि वर्मा नगर भ्रमण कर गुरूवार को 455 सदस्य बनाया

नरकटियागंज(पच) भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुुुभारंभ नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा के नेतृत्व में आदर्श चैक से किया गया। वहाँ स्थित संतोष के चाय दूकान से रश्मि वर्मा ने मोबाईल फोन से सदस्यता अभियान संचालित किया। जिसमें उनके साथ अखिलेश राज, रामेश्वर सर्राफ, अशर्फी प्रसाद, अजीत सर्राफ, जई साह मुखिया, राजीव जायसवाल, मदन तिवारी, कृष्ण शुक्ल, कन्हैया प्रसाद, उपेन्द्र वर्मा, वीरेन्द्र प्रसाद चैरसिया, बच्चा पंडित, कृष्ण प्रसाद देवीलाल, राजेश बैठा, बदरी साह, मोहित राज, भरत शर्मा, ललन वर्णवाल, मोहन सिंह, फजले हक अंसारी, अनिल वर्मा, वीरेन्द्र प्रसाद चैरसिया, संजय जायसवाल, प्रमोद  जायसवाल, नन्दलाल प्रसाद मुख्य रूप से भ्रमण किये। विधायक रश्मि वर्मा सदस्यता अभियान के दौरान विपिन बिहारी वर्मा मार्ग, सोनारपट्ठी चैक, मुखियाजी चैक, पोखरा चैक, मारवाड़ी मुहल्ला, मिश्रा मार्ग होते हुए शिवगंज पहँुची। उसके बाद सदस्यता के दौरान रश्मि वर्मा ने क्षेत्र भ्रमण का समापन मुखिया जी चैक पर किया गया और कुल 455 सदस्य बनाए गये।

प्रदेश युवा जद यु नेता मनौवर आलम रालोसपा में शामिल, बधाईयों का ताँता

नरकटियागंज(पच) युवा जदयु के प्रदेश प्रधान महासचिव मनौवर आलम को रालोसपा में शामिल होने पर पश्चिम चम्पारण के युवा व छात्र नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। युवा रालोसपा के जिलाध्यक्ष सागर श्रीवास्तव ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि जद यु के प्रदेश अध्यक्ष ने बयान जारी किया है कि मनौवर आलम को पार्टी से निकाल दिया गया। जबकि हकीकत यह है कि 19 जनवरी 2015 को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाॅल पटना में स्वेच्छा से जद यु छोड़कर केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष रालोसपा डाॅ अरूण कुमार के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। श्री आलम के पार्टी में शामिल होने से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी काफी मजबूत हुई और युवा नेताओं में गजब का उत्साह भर गया हैं। जदयु के प्रदेश अध्यक्ष का बयान बचकाना हैं। सागर श्रीवास्तव के अनुसार श्री आलम को बधाई देने वालों में कैलाश प्रसाद, रविरंजन यादव, अख्तर अली, दीपू सिंह, विजय पाण्डेय चन्द्रेश्वर कुश्वाहा समेत बहुत सारे नेता के नाम है।

बिजली के तार बदले जाने से नयाटोला के बिजली उपभोक्ताओं में हर्ष

नरकटियागंज(पच) नगर परिषद क्षेत्र में इनदिनों बिजली के तार को बदलने का काम तेजी में चल रहा है। नगर परिषद के वार्ड नम्बर 11, 12 और 13 में बिजली के तार गिरने से कई लोगों की मौत हो चुकी। उसके बाद विधायक रश्मि वर्मा ने जो बिहार राज्य विद्युत बोर्ड के परामर्शदात्री समिति की सदस्य बतायी गयी है के अथक प्रयास से क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति बढी। अलबत्ता जर्जर जानलेवा तार से आवाम के जान का खतरा बढ गया। उन्होंने बिजली के तार बदलवाने के कार्य में तेजी लाने का प्रयास किया और इसमें सफलता भी मिली। वार्ड संख्या 11 निवासी पत्रकार व समाजिक कार्यकर्ता एम एल सत्यम, वार्ड संख्या 12 के नगीना पासवान जिला भाजपा नेता और संजय वर्मा तथा वार्ड 13 के रंजीत कुमार ने बताया कि रश्मि वर्मा के प्रयास से पूरे क्षेत्र में बिजली की समस्या अब समाप्त होने वाली हैं। उल्लेखनीय है कि नया टोला प्रकाश नगर में जिला भाजपा नेता नगीना पासवान ने अपने निजी ट्रैक्टर से बिजली का खम्भा ढो कर नगर के प्रकाश व्यवस्था के लिए काफी प्रयास किया। फिलहाल नगर के वार्ड संख्या 11 में हाई स्कूल के पास के ट्रान्सफर्मर से बिजली का तार बदला जा रहा है।

वार्ड 15 और 14 के नालों की हुई सफाई 

नरकटियागंज(पच) स्थानीय नगर परिषद अन्तर्गत वार्ड संख्या 14 और 15 में नालियांे की सफाई का कार्य जारी रहा। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद् के वार्ड संख्या 15 में लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, नगर पार्षद दीपा देवी के  प्रतिनिधि नन्दू साह ने बताया कि वार्ड के नाली की सफाई और कचरो का उठाव के बावजूद वार्ड में कचरा सड़को पर दिखाई देता है। इसके लिए वार्ड ही नहीं पूरे नगर के लोगों को स्वच्छता पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं। सफाईकर्मियांे के सफाई के बाद कचरे को अपने-अपने घर के कूडे़दान में रखे और सफाईकर्मी के आने से पहले निर्धारित स्थान पर कचरा फेंके। सफाई के प्रति जागरूक आवाम से नगर की स्वच्छता में चार चाँद लग जाएंगे। उधर नरकटियागंज के वार्ड संख्या 14 जिसके नगर पार्षद नप के उपसभापति भी है। उस वार्ड की सफाई व्यवस्था से वार्ड के लोग नाखुश है लेकिन बुधवार को मुख्य नाला की सफाई से वार्ड 14 के लोग काफी प्रसन्न दिखे। 

पंडई चैक के दूकान में ताला तोड़कर लाखों की फर्निचर चोरी

नरकटियागंज(पच) शिकारपुर थाना क्षेत्र में इनदिनों आपराधिक घटनाआंे में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। विगत दिनों प्रकाश नगर वार्ड नम्बर 11 में चोरों ने एक घर में घुसकर छड़ व गृह निर्माण सामग्र्री चोरी कर ली मुहल्ले के प्रकाशचन्द्र श्रीवास्तव ने चोरों को नहर तक खदेड़ा लेकिन वे फरार हो गये। जिसकी प्राथमिकी दर्ज लोगों ने नहीं कराई हैं । विगत रात्री पंडई चैक पर पन्ना लाल चैरसिया के मकान में किराया पर दूकान चलाने वाले रमेंश राम की दूकान का ताला तोड़कर मंगलवार की रात्री चोरों ने 4 पलंग, 4 टेबुल, 10 कुर्सी और 2 आलमीरा की चोरी कर ली गयी है। इस बावत पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार सिर्फ आवेदन मिला है, संबंधीत पदाधिकारी ड्यूटी पर निकले हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: