सरकार बनाने के लिए किसी से औपचारिक बातचीत नहीं : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 जनवरी 2015

सरकार बनाने के लिए किसी से औपचारिक बातचीत नहीं : भाजपा

ram madhav
भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. ने आज स्पष्ट किया कि जम्मू.कश्मीर में सरकार के गठन को लेकर उसकी किसी भी दल के साथ औपचारिक बातचीत नहीं चल रही है। पार्टी महासचिव राम माधव नेीट किया जम्मू.कश्मीर में सरकार के गठन को लेकर अटकलबाजियों का बाजार गर्म है लेकिन किन्हीं दो पार्टियों के बीच अभी तक कोई औपचारिक वार्ता शुरू नहीं हुई है।.. 

मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आ रही थी कि भाजपा और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी .पीडीपी. के बीच सरकार गठन को लेकर बातचीत में कुछ प्रगति हुई है। जम्मू.कश्मीर में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। पीडीपी को र्सवाधिक 28 सीटें मिली हैं लेकिन सरकार बनाने के लिए 44 विधायकों की जरूरत है। भाजपा को 25. नेशनल कांफ्रेंस को 15 और कांग्रेस को 12 सीटें हासिल हुई। भाजपा के जम्मू कोर ग्रुप की हाल में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में राज्य में सरकार बनाने को लेकर जम्मू कश्मीर इकाई के साथ विस्तार से चर्चा हुई थी। तब श्री माधव ने कहा था कि पीडीपी की तरफ से की गई पहल को देखते हुए उसके साथ बातचीत को आगे बढाया जाना चाहिए। 

पीडीपी ने भाजपा के साथ .सशर्त गठबंधन. को तैयार है। पार्टी ने भाजपा के सामने शतर्ें रखी हैं और कहा है कि अब यह भाजपा को तय करना है कि वह सरकार गठन के लिए आगे आना चाहती है या नहीं। दोनों दलों के बीच अभी तक कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है लेकिन दोनों दलों के नेता एक दूसरे के संपर्क में हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: