अब केवल वाघा बार्डर तक ही जायेंगी भारत पाक दोस्ती बसें - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 जनवरी 2015

अब केवल वाघा बार्डर तक ही जायेंगी भारत पाक दोस्ती बसें

dtc-bus-only-run-for-wagha-border
पाकिस्तान के पर्यटन विभाग ने पाकिस्तान और भारत के बीच चलने वाली दोस्ती बस सेवाों पर आतंकवादी हमले के खतरे के मद्देनजर इन बस सेवाों को वाघा बार्डर तक ही चलाने का फैसला किया गया है। 
     
पाकिस्तान के पर्यटन विकास निगम.पीटीडीसी.ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली दोस्ती बसों को अब वाघा बार्डर पर ही रोक दिया जायेगा।पाकिस्तान से नयी दिल्ली और अमृतसर जाने वाले यात्रियों को यह बसें अब वाघा बार्डर से मिलेंगी और सीमा पार से पाकिस्तान आने वाले लोगों को इसी बार्डर पर बस छोडनी होगी।      

पीटीडीसी के अधिकारी ने कहा कि इन बस सेवाों पर आतंकवादी हमले के खतरे की आशंका के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। इन बसों को पुलिस की सुरक्षा में वाघा बार्डर से लाहौर के ननकाना साहिब और गुलबर्ग तक ले जाया जाता था।अधिकारी ने कहा कि इस कदम से दोनों ही ओर से यात्रियों को परेशानी तो जरूर होगी लेकिन यह कदम उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही उठाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: