खण्डवा (मध्यप्रदेश) की खबर (07 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 जनवरी 2015

खण्डवा (मध्यप्रदेश) की खबर (07 जनवरी)

‘‘सड़क सुरक्षा सप्ताह‘‘ के उद्घाटन समारोह का शुभांरभ आज 

khandwa map
खण्डवा (07जनवरी,2015) -  ‘‘सड़क सुरक्षा सप्ताह‘‘ के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ आज गुरूवार को 12 बजे गौरीकुंज सभागृह में होगा। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री विजय शाह होंगे। वहीं कार्यक्रम के विषेष अतिथि महापौर श्री सुभाष कोठारी और अध्यक्षता खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा करेंगे। 

नगर परिषद छनेरा में अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाये जाने के लिए होने वाले निर्वाचन हेतु श्री भामरा प्रेक्षक नियुक्त

खण्डवा (07जनवरी,2015) - नगर परिषद छनेरा के अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाये जाने के संबंध में निर्वाचन के लिए श्री भामरा को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके सम्पर्क अधिकारी उपसंचालक कृषि विभाग ओ.पी. चौरे होंगे। गौरतलब है कि नगर परिषद छनेरा में अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाने के लिए निर्वाचन होना है। जिसकी तैयारियों के पर्यवेक्षण कार्य के लिए श्री भामरा को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उनसे फॉरेस्ट विश्राम गृह में सम्पर्क किया जा सकता है। 

प्रेक्षक श्री तिवारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

खण्डवा (07जनवरी,2015) - त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री अनूप तिवारी ने मंगलवार को जनपद पंचायत पंधाना के 31 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वह शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्ड्री स्कूल में स्थित जनपद पंचायत पंधाना के स्ट्रांग रूम भी पहॅुचें। जहॉं पर प्रेक्षक श्री तिवारी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने के साथ ही सामग्री विवरण एवं प्राप्ति सील का भी अवलोकन किया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी श्री बृजेन्द्र रावत उपस्थित थे। जिसके बाद प्रेक्षक श्री तिवारी द्वारा जनपद पंचायत के आर.ओ.केन्द्र तहसील कार्यालय एवं 2 ए.आर.ओ. केन्द्र जनपद पंचायत पंधाना व ग्राम पंचायत भवन दीवाल भी पहॅंुचे। जहॉं पर पंचायत सेल प्रभारी हरिष मौर्य ने उन्हें व्यवस्थाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी। जिसके बाद प्रेक्षक महोदय ने जनपद पंचायत छैगॉंव माखन के भी 19 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक 9 जनवरी को 

खण्डवा (07जनवरी,2015) - शासन के निर्देषानुसार 18 जनवरी 2015 से चलाये जाने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम को सुचारू एवं सफल बनाने की दृष्टि से जिला टॉस्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। टॉस्क फोर्स समिति की बैठक 9 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित होगी। जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल करेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: