जम्मू-कश्मीर के सोपोर में लश्कर ए तैयबा के आतंकी के होने की खबर के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। लश्कर के कमांडर अबू हुजैफा की तलाश में पहुंची रिहायशी इलाके को घेर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घरों में घुसकर आतंकी की तलाश कर रही है।
दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई है पूरे इलाके में तनाव है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबल जैसे ही इमारत के करीब पहुंचे, आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की। आतंकी इस वक्त जिस इमारत में छिपे हैं, वो रिहायशी इलाका है ऐसे में सुरक्षाबलों को कार्रवाई करने में दिक्कत करने का सामना करना पड़ रहा है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें