अब आपकी फोटो भी हो सकती है डाक टिकट पर !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 जनवरी 2015

अब आपकी फोटो भी हो सकती है डाक टिकट पर !!

krishna kumar yadav
डाक टिकट पर महात्मा गांधी. जवाहरलाल नेहरू  या देश की किसी महान विभूति की फोटो ही नहीं बल्कि अब आपकी फोटो भी हो सकती है । डाक सेवा के निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने आज यहां बताया कि डाक विभाग 09 तथा।0 जनवरी को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृ तिक केन्द्र. इलाहाबाद में आयोजित दो दिवसीय डाक टिकट प्रर्दशनी इलाफिलेक्सश2015 में .माई स्टैम्प.की सुविधा दी जायेगी ताकि प्रयागवासी डाक टिकटों पर अपनी फोटो देखने का सुखद अहसास प्राप्त कर सकें.  श्री यादव ने बताया कि माई स्टैम्प सेवा का लाभ उठाने के  लिए एक फार्म भरकर उसके  साथ अपनी फोटो और तीन सौ रुपये जमा करने होगे 1 डाक विभाग फोटो को स्कैन करके  आपकी खूबसूरत डाक टिकट बना देगा। एक शीट में कु ल 12 डाक टिकटों के  साथ फोटो लगाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि यदि कोई तत्काल भी फोटो खिंचवाना चाहे तो उसका भी प्रबंध किया गया है। पांच रुपए के  डाक टिकट में आपकी तस्वीर होगी उसे देशभर में कहीं भी भ्ोजी जा सकती है। इस पर सिर्फ जीवित व्यक्यिों की ही तस्वीर लगाई जा सकती है। 

इलाहाबाद परिक्षेत्र के  निदेशक श्री यादव ने बताया कि डाक विभाग द्वारा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृ तिक के न्द्र में स्थित कला वीथिका में आयोजित होने वाली उक्त प्रर्दशनी में देश.विदेश के  तमाम बहुमूल्य डाक टिकट प्रर्दशित किये जाएंगे। इसमें सिर्फ  इलाहबाद ही नहीं बल्कि बाहर के भी फिलेटलिस्ट अपने डाक टिकटों व अन्य फिलेटलिक सामगि्रयों की प्रर्दशनी लगाएंगे। श्री यादव ने बताया कि इस प्रर्दशनी के माध्यम से लोग जहां तमाम डाक टिकटों के पीछे छिपी कहानी से अपने को जोड सकें गे वहीं युवाओं में डाक टिकट संग्रह के प्रति अिभरुचि भी विकसित की जाएगी। प्रर्दशनी के दौरान स्कू ली बच्चों के लिए फिलेटलिक वर्कशाप. पत्र लेखन स्टैम्प डिजाइन एवं क्विज जैसी तमाम आर्कषक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: