भारी मात्रा में विस्फोटक गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 जनवरी 2015

भारी मात्रा में विस्फोटक गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से बरामद

देशभर में आतंकी हमले के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी है. मंगलवार शाम मुंबई एयरपोर्ट के वॉशरूम में दीवार पर आतंकी हमले की धमकी मिली, वहीं बुधवार रात गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं. यह घटना राज्य में 19वें राष्ट्रीय युवा समारोह की शुरुआत से ठीक पहले हुई है.

जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन से जीआरपीएफ ने जिलेटिन की छड़ों और कॉर्डेक्स वायर से भरा एक लावारिस बैग बरामद किया है. सूत्रों ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर एक लावारिस बैग मिला, जिसमें जिलेटिन की 106 छड़ों और कॉर्डेक्स वायर के छह रोल थे. हालांकि, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह विस्फोटक सामग्री किस उग्रवादी संगठन से संबंधित है या कौन इसे ले जा रहा था. मामले में जांच जारी है.

पुलिस ने कहा कि शहर के भीतर और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यहां आयोजित होने वाले समारोह के दौरान देशभर से लगभग 5,000 युवा कला और संस्कृति के क्षेत्र में अपना हुनर दिखाने के लिए जमा हुए हैं. समारोह का आयोजन केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के साथ मिलकर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री तरूण गोगोई इस दौरान उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे.



कोई टिप्पणी नहीं: