तैराकी में विश्व रिकार्ड बनाने वाली भारत की महिला तैराक भक्ति शर्मा ने कहा कि वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं और उनकी मेहनत का फल उन्हें मिल गया. अंटार्कटिक महासागर के एक डिग्री तापमान में 1.4 मील की दूरी को 52 मिनट में तय कर नया विश्व रिकार्ड बनाने वाली भक्ति ने कहा समुद्र में उतरने से पहले मैंने अपने देश के बारे में सोचा और महसूस किया कि यह एक मौका है जब मैं भारत का नाम रोशन कर सकती हूं। उन्होंने बताया अंटार्कटिक में पानी बहुत ही ठंडा था और तैरते समय मैं बर्फ के छोटे और बडे पत्थर देख सकती थी। वह बहुत मुश्किल और चुनौतीपूर्ण था लेकिन मुझे इससे और मजबूती मिली।
भक्ति ने 1.4 मील की दूरी 52 मिनट में ही तय कर ब्रिटेन के लेविस पुग और अमेरिका के लिने काक्स का रिकार्ड तोडा। इसके साथ ही वह विश्व के सभी पांच महासागरों में तैरने वाली तैराक भी बन गयी हैं. राजस्थान की निवासी भक्ति ने कुपोषित बच्चों और महिलाों के सशक्तिकरण के लिये काम करने की बात कही और साथ ही अपने प्रायोजक हिन्दुस्तान जिंक का भी शुक्रिया अदा किया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें