वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि देश में आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया बजट बाद भी जारी रहेगी। दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के पांच दिवसीय वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर आज यहां पत्रकारों से बातचीत में श्री जेटली ने कहा कि बजट तो सिफर् एक दिन जारी होता है जबकि साल में 365 दिन होते हैं।ऐसे में आर्थिक मोचर्े पर जो भी सुधार किए जाने हैं उन्हें इस दौरान कभी भी किया जा सकता है। वित्त मंत्री ने कहा..मेरा कहने का आशय यह है कि बजट में ही सारे आर्थिक सुधार परिलक्षित हो जाएं ऐसा जरूरी नहीं है इसलिए इसे लेकर ज्यादा मायूस होने या इसका कोई और अर्थ निकालने की आवश्यकता नहीं है।सरकार आर्थिक सुधारों के अपने वादे पर कायम है और इसे हर हाल में जारी रखेगी। इस सवाल पर कि इस वर्ष बजट शनिवार के दिन क्यों पेश किया जा रहा है श्री जेटली ने कहा ..यह महज एक संयोग है कि बजट पेश किए जाने का दिन 28 फंरवरी शनिवार को पड रहा है।मैं तो बस फंरवरी के आखिर में बजट पेश करने की पंरपरा निभा रहा हूं। यह पूछे जाने पर कि शनिवार को बजट पेश करने से सरकार कहीं यह उम्मीद तो नहीं लगा रही कि इससे सोमवार को शेयर बाजार में रौनक दिख सकती है वित्त मंत्री ने कहा .. यह बाजार को तय करना है कि वह क्या रूख लेगा इसमें सरकार का क्या लेना देना है। दावोस सम्मेलन में श्री जेटली के अलावा कोयला एवं बिजली मंत्री पीयूष गोयल सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम् महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी शिरकत कर रहे हैं।
सरकार ने इस सम्मेलन में .मेक इन इंडिया. अभियान के प्रचार..प्रसार के लिए विशेष व्यवस्था की है। दुनिया के प्रमुख उद्योगपतियों को इस दौरान मोदी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए किये गये उपायों और आगे किये जाने वाले प्रयासों से अवगत कराने की व्यवस्था कर देश में अधिक से अधिक निवेश लाने पर जोर दिया जा रहा है। सम्मेलन में शिरकत कर रहे देश के प्रमुख उद्योगपतियों में टाटा समूह के साइरस मिस्त्री रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी आईसीआईसीआई बैंक की चंदा कोंचर भारतीय स्टेट बैंक की अरुंधति भट्टाचार्या जेट एयरवेज के नरेश गोयल टीसीएस के एन. चंद्रशेखरन भारत फोर्ज के बाबा कल्याणी एस्सार समूह के शशि एवं रवि रूईया इंफोसिस के विशाल सिक्का के साथ ही अजीम प्रेमजी सुनील मित्तल उदय कोटक राहुल बजाज आदी गोदरेज नवीन जिंदल सज्जन जिंदल हरि एस. भारतिया आदि शामिल है। इसमें र्जमनी की चांसलर एंजेला र्मकेल फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद चीन के प्रधानमंत्री ली केगियांग पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति एस. सोमारूगा भी हिस्सा ले रहे हैं। यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था कई तरह की चुनौतियों से जूझ रही है। पांच दिवसीय सम्मेलन में 280 सत्रों में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें