गरीबों को अब ससमय मिलेगा खाद्यान्न : श्याम रजक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

गरीबों को अब ससमय मिलेगा खाद्यान्न : श्याम रजक

food-security-in-bihar
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के  तहत बिहार के गरीबों को अब ससमय खाद्यान्न मिलेगा। बिहार के  खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में विभागीय सचिव को योजना के तहत गरीबों का ससमय खाद्यान उपलब्ध कराने का  निर्देश दिया।उन्होंने अगले छह माह के दौरान होने वाले व्िभाग के कार्यो का कैलेंडर बनाने के साथ ही विभागीय सचिव को विभाग के सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और उन कार्यो की समीक्षा भी किये जाने का निदेश दिया। श्री रजक ने कहा कि बिहार के  जनवितरण प्रणाली में पारर्दशिता लाने के लिए पूरी प्रणाली को कम्प्यूटरीकृत कर दिया गया है। इसी के तहत अब कोई भी व्यक्ति कही से भी यहां की जन वितरण प्रणाली के कार्यो की जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके लिए विभाग ने एनआईसी ( डब्लूडब्लूडब्लू डॉट पीडीएसपोर्टल डॉट एनआईसी डॉट आईएन)के राष्ट्रीय स्तर के र्सवर पर बिहार राज्य खाद्य निगम के वेवसाईट ( डब्लूडब्लूडब्लू डॉट एसएफसी डॉट बिहार डॉट जीओवी डॉट आईएन) को जोड़ा जा चुका है।

मंत्री ने कहा कि जल्द ही कम्प्यूटराईजेशन के  दूसरे चरण में जन वितरण प्रणाली के विक्रे ताओं से उपभोक्ताओं तक के कार्यों को कम्प्यूटराईज करा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि लाभूकों को सुगमता से जन वितरण प्रणाली के दुकानों से खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक को जनवितरण प्रणाली के दुकानों की कार्यशैली पर विशेष रू प से नजर रखने की हिदायत भी दी है। श्री रजक ने कहा कि साथ ही साथ विभाग के  पदाधिकारियों को प्रत्येक माह औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होने कहा कि निरीक्षण के बाद की कार्रवाई का प्रतिवेदन एमआईएस के माध्यम से विभाग के वेबसाईट पर अपलोड कराने का भी निदेश दिया गया है। मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही साथ खाद्यान्न वितरण पर निगरानी एवं अनुश्रवण के उद्देश्य से पंचायत. वार्ड. अनुमंडल . जिला एवं राज्य स्तर पर निगरानी एवं अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है। इन समितियों को नियमित रू प से बैठक कराने का निर्देश भी दिया गया है। खाद्यान्न के वितरण प्रक्रि या को पूरी तरह पारर्दशी बनाने के उद्देश्य से नये सिरे से फुड कैल्ोंडर तैयार किया जा चुका है ।

कोई टिप्पणी नहीं: