केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में चल रही है हवाई सरकार : आजाद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में चल रही है हवाई सरकार : आजाद

hawai-government-in-center
कांग्रेस ने केन्द्र में मेादी सरकार को आडे हाथ लेते हुए उसे हवाई सरकार करार दिया और कहा कि यह केवल भाषणबाजी से लोगों को गुमराह कर रही है और हमें इससे जमीनी स्तर पर मुकाबला करना होगा. वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष अमरिंद्र सिंह राजा बरार के पद ग्रहण समारोह के दौरान यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा किसी को भी ज्यादा समय तक गुमराह नहीं किया जा सकता। इस सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है और इसीलिये यह ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है।श्री आजाद का कहना था कि इस सरकार की वाजपेयी सरकार से किसी तरह तुलना नहीं की जा सकती 1  श्री अटल बिहारी वाजपेई जमीनी नेता थे और वह लंबे संघर्ष के बाद सत्ता तक पहुंचे थे लेकिन श्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार आसमान से टपकी है और इसकी कोई जमीन नहीं है । इसलिए इस सरकार की नीतियों के खिलाफ जमीनी स्तर पर अभियान छेडना होगा।

उन्होंने कहा कि यह सरकार बातचीत करना नहीं जानती है। इन्हें सिर्फ भाषण देना ही आता है और हवा में बातें किया करते है। इसकी वजह यही है कि इस सरकार का नेतृत्व जमीन से उठकर नहीं आया है और जो जमीन से उठकर नहीं आते उनका मुकाबला जमीन पर संघर्ष करके ही किया जा सकता है। कांगे्रस नेता ने कहा कि युवक कांग्रेस को ब्लाक और गांव स्तर पर घर घर तक पहुंच बनानी है और संघर्षा करना है। युवक कांग्रेस को सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि पंचायत स्तर पर काम करके इस सरकार की नीतियों से लडना होगा। उन्होंने कहा कि जब उन्हें युवक कांग्रेस के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली थी तो उन्होंने पूरे देश में संघर्षा किया। कांग्रेस को उसका बडा फायदा हुआ और पार्टी बहुत कम समय तक सत्ता से बाहर रही। उनका कहना था कि युवक कांग्रेस के सामने आज फिर उसी तरह की चुनौती है और संघर्ष करके इस चुनौती का सामना करना है।

कोई टिप्पणी नहीं: