सरकार ने जाने माने अर्थशास्त्री अरविंद पनगढिया को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आज यह घोषणा की गयी। सरकार ने योजना आयोग की जगह नीति आयोग का पिछले सप्ताह की गठन किया था। आयोग के पूर्णकालिक सदस्य अर्थशास्त्री विवेक देबराय और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन .डीआरडीओ. के पूर्व सचिव डा. वी के सारस्वत होंगे।
पदेन सदस्यों में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली. रेल मंत्री सुरेश प्रभु और कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में केंद्रीय सडक एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलौत और मानव संसाधन मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें