निजी क्षेत्र का देश का दूसरा सबसे बडा बैंक एचडीएफसी बैंक 40.58 अरब डालर के बाजार पूंजीकरण के साथ दुनिया के 50 प्रमुख बैंकों में शामिल होने वाला वर्ष 2014 में एक मात्र भारतीय बैंक रहा। रीलबैंक्स द्वारा जारी इस सूची में एचडीएफसी बैंक 45वें स्थान पर रहा है और यह क्रेडट सुईस डीबीएस ग्रुप और स्टैंडर्ड चाटर्ड से बाजार पूंजीकरण में आगे रहा है। देश के सबसे बडे बैंक भारतीय स्टेट बैंक इस सूची में 36.40 अरब डालर के बाजार पूंजीकरण के साथ 51वें स्थान पर और निजी क्षेत्र के सबसे बडे बैंक आईसीआईसीआई बैंक 33.42 अरब डालर के बाजार पूंजीकरण के साथ 55वें पायदान पर रहा है।
बाजार पूंजीकरण के आधार पर अमेरिका के वेल फार्गो बैंक 284.39 अरब डालर के साथ दुनिया का सबसे बडा बैंक है। जमा और डेबिट कार्ड के आधार पर यह अमेरिका का दूसरा बडा बैंक है। चीन का इंडस्ट्रीयल एंड र्कमसियल बैंक ..आईसीबीसी.. 269.70 अरब डालर के बाजार पूंजीकरण के साथ इस सूची में दूसरे पायदान पर और अमेरिका जेवी मोर्गन चेस 233.94 अरब डालर के बाजार पूंजीकरण के साथ तीसरे स्थान पर है। दुनिया के इस प्रमुख बैंकों में से चार अमेरिका के चार चीन के और ब्रिटेन तथा आस्ट्रेलिया के एक एक बैंक शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें