जयललिता पर आय से अधिक सम्‍पत्ति मामले में आज होगी सुनवाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

जयललिता पर आय से अधिक सम्‍पत्ति मामले में आज होगी सुनवाई

तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जयललिता पर आय से अधिक सम्‍पत्ति के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। कोर्ट ने यह मामला न्‍यायमूर्ति सी आर कुमारस्‍वामी की अध्‍यक्षता वाली पीठ को सौंपा था। न्‍यायमूर्ति कुमारस्‍वामी के अवकाश पर रहने के कारण न्‍यायमूर्ति बिल्‍लप्‍पा ने मामले की सुनवाई सोमवार को करने का निर्देश दिया था। विशेष अदालत ने इस मामले में जयललिता को चार साल की जेल की सजा सुनाई थी। उन्‍होंने इसे उच्‍च न्‍यायालय में चुनौती दी है।

गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट ने विशेष पीठ गठित करने और इस मामले की दिन प्रतिदिन सुनवाई करने का आदेश दिया था। जयललिता एवं अन्य ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन्हें दोषी ठहराये जाने के फैसले के विरूद्ध अपील की है।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर डाली गई अधिसूचना में कहा, कनार्टक के हाईकोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश ने माननीय न्यायाधीश सी आर कुमारस्वामी की विशेष पीठ गठित की है जो दिन प्रति दिन सुनवाई करेगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 18 दिसंबर को कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को जयललिता की याचिका पर तीन माह के भीतर फैसला करने के लिए विशेष पीठ गठित करने का निर्देश दिया था।

प्रधान न्यायाधीश एच एल दत्तू की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने यह भी निर्देश दिया था कि मामले की सुनवाई दिन प्रति दिन के आधार पर की जाए। सर्वोच्च न्यायालय ने जयललिता को 17 अक्टूबर को सशर्त जमानत दी थी। उन्हें सुनवाई अदालत ने 27 सितंबर को जेल में भेजा था। शीर्ष कोर्ट ने कहा था कि जयललिता की अपील पर 18 दिसंबर से तीन माह के भीतर सुनवाई पूरी हो जानी चाहिए। विशेष अदालत ने जयललिता एवं तीन अन्य को भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया था। अदालत ने अन्नाद्रमुक प्रमुख पर 100 करोड़ रुपए जबकि तीन अन्य दोषियों में से प्रत्येक पर 10 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

 

कोई टिप्पणी नहीं: