हमेशा अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर एक युवक वे जूता फेंक दिया है। दरअसल पटना में जीतन राम मांझी के जनता दरबार में एक शख्स ने उनपर जूता फेंक दिया। मांझी की किस्सत अच्छी थी कि उनतक ये जूता नहीं पहुंच पाया। जूता फेंकने वाले शख्स का नाम अमित बोस बताया जा रहा है जो बिहार के छपरा का ही रहने वाला है।
दरअसल आज मांझी ने पटना में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार बुलाया था। जिसमें छपरा का एक बेरोजगार युवक अपनी गुहार लेकर आया था, लेकिन उसे मांझी से मिलने का मौका नहीं मिला तो वो नाराज हो गया। नाराज युवक ने मांझी पर जूता फेंक दिया हालांकि युवक का जूता मांझी को लगा नहीं क्योंकि वो काफी दूर बैठे थे, लेकिन पुलिस ने फिलहाल युवक को गिरफ्तार में ले लिया है। और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने जूता किसी और मकसद से फेंका या सिर्फ मांझी से नहीं मिल पाने की खींझ थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें