झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव ने आज विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा .झामुमो. को मुख्य विपक्षी दल का र्दजा प्रदान करते हुये इसके नेता हेमंत सोरेन को मुख्य विपक्षी दल का नेता घोषित किया। श्री उरांव ने सदन में कहा कि झामुमो ने उन्हें पत्र लिखकर सूचित किया है कि पार्टी ने 26 दिसंबर को श्री सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुना है। सभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा में झामुमो के विधायकों की संख्या को देखते हुये उसे मुख्य विपक्षी दल का र्दजा प्रदान किया जाता है तथा उसके नेता श्री सोरेन को नेता विपक्ष घोषित किया जाता है। इससे पहले सदन मे आज झामुमो के अमित यादव ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के राहे प्रखंड में लगातार हो रही हत्या के मामले को उठाया और कहा कि सिल्ली के पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध है और पूरे मामले की केन्द्रीय जांच ब्यूरो .सीबीआई. से जांच होनी चाहिये 1 इस पर राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सी पी सिंह ने कहा कि हत्याकांड में शामिल लोगों पर कार्रवाई होगी।
झामुमो विधायक दल के नेता श्री सोरेन ने कहा कि वह कल सिल्ली विधानसभा क्षेत्र गये थे और वहां भय का माहौल है। प्राथमिकी र्दज होने के बावजूद भी गिरफतारी नहीं की जा रही है। सिल्ली के पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी की संलिप्तता दिख रही है। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि रघुवर दास की सरकार में इन मामलो का संज्ञान लिया गया है और झामुमो विधायक अमित महतो को घर पर तथा उन्हें व्यक्तिगत रुप से सुरक्षा प्रदान की गयी है। इस बीच चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि चंदनकियारी में मिथेन गैस निकलने से आग लगी हुई है। इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिये. कांग्रेस के मनोज यादव ने कहा कि हजारीबाग जिले में गंभीर बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। डीवीसी को बकाये का भुगतान कर इस संकट से उबारा जाये। संसदीय कार्य मंत्री श्री सिंह ने बाद में तीन हजार 181 करोड़ सात लाख रुपये से अधिक की द्वितीय अनुपूरक अनुदानो की मांग की सूची 2014श।5 को सदन मेंपेश की। इसके बाद श्री उरांव ने सदन की कार्यवाही कल ग्यारह बजे दिन तक के लिये स्थगित कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें