पूर्व क्रिकेट कप्तान और पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी .पीटीआई. के अध्यक्ष इमरान खान ने उनके दूसरी शादी करने की खबरों को सिरे से अफवाह बताया है हालांकि मीडिया रिपोर्टो में कहा जा रहा है कि इमरान ने बीबीसी की पूर्व एंकर रेहम खान से पिछले सप्ताह गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया था। इमरान ने पीटीआई की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा मेरी दूसरी शादी को लेकर उड रही अफवाहों पर मैं इतना कहना चाहता हूं कि मैंने अपने र्समथकों की उपस्थिति में सार्वजनिक तौर पर फिर से शादी करने की इच्छा जताई थी। लेकिन फिर से शादी को आप हल्के में नहीं ले सकते. दूसरी शादी में सावधानी रखनी होती है क्योंकि इमसें बच्चे भी शामिल होते हैं. पीटीआई अध्यक्ष ने अपने टि्वटर अकाउंट पर भी बुधवार को कहा था कि उनकी फिर से शादी करने की खबरें अफवाह सेज्यादा कुछ नहीं हैं। ब्रिटेन के अखबार डेली मेल ने इमरान और रेहम के शादी करने की खबर दी थी। एक और ब्रिटिश अखबार मिरर ने भी इमरान की शादी की खबर छापी थी। इस बीच इमरान की बहन अलीमा खान ने पाकिस्तान में विपक्षी नेताों पर उनके भाई की छवि खराब करने का आरोप लगाया है ताकि चुनावों में उनकी स्थिति बिगड सके. अलीमा के अनुसार उनके भाई ने कुछ दिन पहले परिवार को भरोसा दिलाया था कि वह तलाकशुदा स्थानीय महिला पत्रकार से शादी करने की कोई इच्छा नहीं रखते हैं।
मीडिया रिपोर्टो में कहा गया था कि इमरान खान ने बीबीसी की पूर्व एंकर रेहम खान से निकाह कर लिया है ।इमरान और रेहम की तरफ से निकाह होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन मीडिया रिपोटा6 के अनुसार यह समझा जाता है कि दोनों ने पिछले सप्ताह गुपचुप निकाह कर लिया था। 62 वर्षीय इमरान के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि विश्व कप विजेता कप्तान ने 41 वर्षीय पाकिस्तानी न्यूज एंकर रेहम से शादी कर ली है जो तलाकशुदा हैं और तीन बच्चों की मां हैं 1 रेहम अपनी पिछली शादी के दौरान ब्रिटेन में रहती थीं. रेहम बीबीसी के क्षेत्रीय समाचार कार्यक्रम साउथ टुडे में प्रेजेंटर थीं. इमरान की पिछली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी जिससे उनके दो बेंटे सुलेमान इसा और कासिम हैं। इमरान और जेमिमा 2004 में अलग.अलग हो गये थे।जेमिमा ने गत अक्टूबर में रहस्योद्घाटन किया था कि वह अपने सरनेम ..खान.. को हटा रही हैं और अपने पारिवारिक नाम पर वापस लौट रही हैं क्योंकि उनके पूर्व पति फिर से शादी करने जा रहे हैं .
जेमिमा ने तब कहा था मेरे पूर्व पति इमरान ने हाल में कहा है कि वह फिर से शादी करना चाहते हैं. इस बात ने मुझे सोचने पर मजबूर किया कि यह सही समय है कि मुझे अपना नाम बदलकर वापस गोल्डस्म्िथ पर लौटना चाहिए। इमरान के एक पारिवारिक मित्र का कहना है कि उनकी बहने सहित रिश्तेदार इस शादी के खिलाफ थे और उन्हें इमरान के शादी करने पर काफी हैरानी हुई. पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक विश्लेषक और इमरान के नजदीकी मित्र डा. शाहिद मसूद ने टेलीविजन पर कहा था कि इस दिग्गज क्रिकेटर ने न तो इस खबर की पुष्टि की है और न ही इससे इंकार किया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें