तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम .अन्ना द्रमुक. प्रमुख जे जयललिता तथा उनकी करीबी सहयोगी शशिकला के कंपाउंड राशि जमा कराने के बाद आयकर को लेकर उनके खिलाफ चल रहे मुकदमें को आज बंद कर दिया गया। सुश्री जयललिता के वकील करूपैया द्वारा अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर दक्षिणामूर्ति की अदालत में सुनवाई के दौरान आयकर विभाग में कं पाउंड राशि जमा कराने संबंधी आदेश की कॉपी साैंपने के बाद अदालत ने दोनों के खिलाफ मामले को खत्म करने के आदेश पारित कर दिये।
सुश्री जयललिता और शशिकला शशि इंटरप्राइजेज कंपनी की साझीदार थे। वर्ष 199।.92 तथा।992.93 का कंपनी का आयकर जमा नहीं करने के कारण यह मामला अदालत में चल रहा था पिछले वर्ष दिसंबर में सुश्री जयललिता एवं शशिकला ने अपने व्यक्तिगत एवं शशि इंटरप्राइजेज के कुल एक करोड 99लाख रूपए राशि आयकर विभाग में जमा करा दिये थे। सुश्री जयललिता की ओर से 30 लाख 83 हजार 887 रूपये शशि कला की ओर से 28 लाख 07 हजार 972 रूपये शशि इंटरप्राइजेज की ओर से 75 लाख 33 हजार 330 रूपये तथा कंपाउंड राशि 65 लाख 67 हजार 872 रूपये जमा किए गये थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें