श्री उमर अब्दुल्ला के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने से इंकार को देखते हुए जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाया जा सकता है। राज्यपाल एन एन वोहरा ने आज केन्द्र को अपनी रिपोर्ट साैंप दी है और ऐसा समझा जाता है कि राज्यपाल शासन लगाया जाना एक महत्वपूर्ण विकल्प हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि श्री वोहरा ने राजधानी में गृह मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की और उनको श्री अब्दुल्ला द्वारा भेजा गया एक पत्र साैंपा जिसमें उन्होंने कहा है कि वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री पद से हटना चाह रहे है। श्री अब्दुल्ला ने राज्य में सरकार गठन को लेकर हो रही देरी को कारण बताते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने से इंकार कर दिया है।
सूत्रों ने कहा इसके अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। जम्मू कश्मीर के संविधान के अनुच्छेद 92 के अनुसार राज्य में राज्यपाल शासन लग सकता है। श्री अब्दुल्ला ने गत रात राज्यपाल से मुलाकात की और कार्यवाहक मुख्यमंत्री पद से हटने की अपनी इच्छा व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें