14 फरवरी से जिले में लगेगी लोक अदालते
झाबुआ --- नेशनल लोक अदालत 2014 में लंबित प्रकरणों के निराकरण में प्राप्त हुई अप्रत्याशित सफलता को देखते हुये राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार वर्ष 2015 में प्रत्येक माह विशेष विषय पर जिला न्यायालय झाबुआ तथा तहसील न्यायालय थांदला एवं पेटलावद में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। साथ ही राजस्व प्रकरण एवं मनरेगा से संबंधित प्रकरणों का निराकरण सुलह समझौता के माध्यम से किया जावेगा। अतः पक्षकारों से अपील की जाती है कि वे आगामी माह में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरणों का निराकरण करवाकर लाभ लें। तय कार्यक्रम के अनुसार 14 फरवरी को धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम के अन्तर्गत चेक बाउन्स के प्रकरण, बैंक वसूली के लंबित एवं प्रि-लिटिगेशन प्रकरण, 14 मार्च को राजस्व, मनरेगा, भू-अर्जन के प्रकरण, 11 अप्रेल को श्रम एवं वैवाहिक मामले, 9 मई एवं 13 जून मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं बीमा क्लेम प्रकरण, 11 जुलाई 2015 को विद्युत/पानी/दूरसंचार/लोकोपयोगी सेवा से संबंधित प्रकरण, 8 अगस्त 2015 को उपभोक्ता फोरम के प्रकरण तथा 12 सितम्बर 2015 को आपराधिक समझौता योग्य प्रकरणांे का निराकरण होगा ।
भाजपा के दो नेताओं पर हुई अनुषासनहिनता की कार्यवाही,
- 6 वर्ष के लिये पार्टी की सदस्यता से निलम्बित किया गया
झाबुआ--- जिला पंचायत के निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याषी अजमेरसिंह भूरिया के खिलाफ वार्ड नम्बर 12 से भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के जिला महामंत्री केहरसिंह मेडा द्वारा अनाधिकृत रूप से पार्टी अनुषासन को भंग करते हुए उनके विरूद्ध वार्ड 12 से चुनाव में खडे होने पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने अनुषासनात्मक कार्यवाही करते हुए केहरसिंह मेडा को आगामी 6 वर्ष के लिये भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित कर दिया है । इसी तरह जनपद पंचायत पेटलावद के वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा अधिकृत प्रत्याषी श्रीमती सुषीला मोती खडिया के सामने पेटलावद भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री सोहन डामोर द्वारा अपनी पत्नी को उनके विरूद्ध जबरन पार्टी अनुषासन तोडते हुए खडा करने एवं चुनाव लडवाने पर उन्हे भी जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से आगामी 6 वर्ष के लिये निलम्बित कर दिया है।
जनपद रानापुर एवं झाबुआ के अधिकृत प्रत्याषियों की भाजपा ने सूची जारी की
झाबुआ--- भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री प्रवीण सुराणा द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने शुक्रवार को रानापुर एवं झाबुआ जनपद के लिये पार्टी के अधिकृत प्रत्याषियों की सूची जारी कर दी है । तदनुसार रानापुर जनपद के वार्ड 1 के लिये श्रीमती हरमा रमण मचार, वार्ड 2 से बदली धन्ना, वार्ड 3 से भानू भूरिया, वार्ड 4 सेे कालू डामोर, वार्ड 7 से माना पांगला, वार्ड 8 संे शैलेन्द्र देवचंद सोलंकी, वार्ड 9 से खेतू दलसिंह सिंगाड, वार्ड 10 से मालु जवरिया, वार्ड 11 से थावरसिंह भूरिया, वार्ड 12 से श्रीमती संतु बुचा हटिला, वार्ड 13 से गुड्डी मनोहर देवल, वाड्र्र 14 से नाथी झेतू निंगवाल, एवं वार्ड नम्बर 15 से ज्ञानसिंह मोरी को अपना अधिकृत प्रत्याषी घोषित किया है । इसी तरह झाबुआ जनपद के लिये भाजपा के अधिकृत प्रत्याषियों में वार्ड 1 से श्रीमती सेवा मकना, वार्ड 2 से शारदा गोपाल, वार्ड 6 से रमेष बारिया, वार्ड 7 से शीला खेमचंद भाबर, वार्ड 9 से खुमानसिंह मेडा, वार्ड 10 से सोमजी डामोर, वार्ड 12 से श्रीमती आषा किषोर खराडी, वार्ड 14 सें ललीता बहादूर भूरिया, वार्ड 15 से रामचन्द्र भाबर, वार्ड 16 से धन्ना डामोर, वार्ड 17 से रतनाभाई बबेरिया, वार्ड 18 से मंजु बलवन मेडा वार्ड 19 से कब्बु धुलसिंह निनामा को अपना अधिकृत प्रत्याषी घाेिषत किया है । जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी के अनुसार रानापुर के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 के नाम अलग से घोषित किये जारहे है वहीं झाबुआ जनपद के वार्ड क्रमांक 3,4,5,8,11,13, एवं 20 के नाम पृथक से घोषित किये जारहे है ।
जनपद झाबुआ के वार्ड 3 व 4 से भाजपा प्रत्याषी घोषित
झाबुआ--- जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने सायंकाल जनपद पंचायत झाबुआ के वाड्र क्रमांक 3 से श्रीमती ष्षारदा रमण एवं वार्ड क्रमांक 4 से केषव गोविन्द राठौर को भाजपा का अधिकृत प्रत्याषी घोषित किया है । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने दी।
कांग्रेस ने जिला पंचायत चुनाव हेतु कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशीयो की सुची जारी की
झाबुआ ---जनवरी प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य चुनाव हेतु परीवेयक्षक मुजिब कुरैशी प्रदेष कांग्रेस महामंत्री द्वारा झाबुआ जिले में आकर सभी से वरीष्ठ एवं पदाधिकारी एवं कार्यकृताओं से बातचीत कर जिला पंचायत सदस्य चुनाव हेतु वार्ड वार कांगे्रस समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिये गये हैं। उक्त जानकारी देते हुए जिला कंाग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल पडियार ने बताया कि वार्ड क्र. 1 से शंकरसिंह भुरिया, वार्ड क्र. 2 से श्रीमती काली बाई पति मानसिंह मेड़ा, वार्ड क्र. 3 से रूपसिंह डामोर, वार्ड क्र 4 से श्रीमती भुन्दरी पति सुरज (भुराडाबरा), वार्ड क्र 5 से श्रीमती रमिला पति कैलाश डामोर, वार्ड क्र. 6 से सु. श्री कलावती भुरिया, वार्ड क्र. 7 से श्रीमती शांती पति राजेश डामोर, वार्ड क्र. 8 से रतनसिंह भाबोर, वार्ड क्र. 9 से नाथुलाल कटारा, वार्ड क्र. 10 से श्रीमती रमिला कालु भुरिया, वार्ड क्र. 11 से श्री कालुसिंह नलवाया, वार्ड क्र. 13 से श्री चंद्रवीरसिंह राठौर, को पार्टी द्वारा जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए अधिकृत उम्मीदवार घोषित किये गये हैं। श्री मुजिब कुरैशी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री शांतीलाल पडीयार ने अधिकृत प्रत्याशों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिन अन्य पार्टी समर्थित नेताओं ने अपना नामांकन फार्म भरे हैं उनसे अधिकृत कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में वापस लेने का अनुरोध किया गया है।
स्वर्णकार महिला मंडल ने मनाया तिलकुट चतुर्थी पर्व
झाबुआ ---श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज झाबुआ की महिला मंडल ईकाई द्वारा सामुहिक रूप से गुरूवार की रात को तिलकुट चतुर्थी उद्यापन पर्व एक नीजि होटल के सभाकक्ष में पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया । समाज के महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती कुंता जयकिषन सोनी, विमला मुकेष सोनी एवं मोना पवन सोनी ने विधि विधान से चतुर्थी पर्व के अवसर पर भगवान श्रीगणेष एवं चन्द्रदेव की पूजा अर्चना की तथा तीलकुट चतुर्थीै की कथा का श्रवण किया गया । चन्द्रोदय पर समाज की सभी महिलाओं ने पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ चन्द्रपूजन के बाद समाज की सभी महिलाओं के लिये सामूहिक भोज का आयोजन किया गया तथा प्रत्येक सुहागिन महिला को तिलक बिन्दी लगा कर हल्दी कुंकु की रस्म अदा की गई । श्रीमती कुंता सोनी ने बताया कि इस सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम में समाज की सभी महिलाओं ने भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
राठौर समाज की पांच सदस्यीय समिति गठित, पदमवंषीय राठौर समाज की बैठक मे लिये गये अहम फैसलें
झाबुआ--- श्री पदमवंषीय राठौर मेवाडा तेली समाज की विषेष बैठक गुरूवार रात्रि को 8.30 बजे राठौर समाज की धर्मषाला में संपन्न हुई। बैठक में पूरे समाज के सदस्यगणों ने बढ चढकर भाग लिया। बैठक में समाज के सर्वांगिण उत्थान के लिये समय समय पर किये जाने वाले कार्यो की रूपरेखा पर चर्चा के साथ ही समाज को सुचारू तरीके से संचालित करने के लिये नवीन कार्यकारिणी के गठन पर भी आम राय व्यक्त की। बैठक में समाज के कोषाध्यक्ष कैलाष-हेमराज राठौर ने आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया जिसे समाजजनों ने करतल ध्वनि के साथ उसका समर्थन किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष द्वारा बैंक की पास बुक, चैक बुक नही दिये जाने को लेकर भी चर्चा की गई तथा इस पर समाजजनों ने अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। बैठक में सर्वानुमति से यह तय किया गया कि पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को समय पूरा हो जाने के कारण पद मुक्त समझा जावें तथा समाज संचालन के लिये वैकल्पिक रूप से एक समिति का गठन किया जावे जो समाज के हित में समाज के सभी कार्यो का सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ संचालन करेगें तथा कार्ययोजनाओं को मूत रूप प्रदान करेगें। बैठक में दिये गये इस प्रस्ताव को भी सर्वानुमति से मान्य किया गया कि श्री पदमवंषीय मेवाडा राठौर समाज का बैंक अकाउंट अलग से खुलवाया जाकर व सभी भुगतान चैक के माध्यम से किये जावे। इसके लिये समाज के सभी सदस्यों ने एक मत होकर 5 सदस्यीय समिति का गठन किया जिसमें महेष रणछोडलाल राठौर, दिनेष राधुजी राठौर, राजकमल मांगीलाल राठौर, जितेन्द्र रमेषचन्द्र राठौर एवं कैलाष हेमराज राठौर को षामील किया गया जिसमें तीन पदाधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक खाते के संचालन किये जाने का निर्णय लिया गया । समाज के सदस्यों का कहना था कि समाज को गति प्रदान करने तथा इसे एक अनुकरणीय संगठन बना कर समाज के हित में कार्य करने के लिये यह पांच सदस्यीय समिति जब तक समाज के विधिवत निर्वाचन नही हो जाते तब तक पूरी जिम्मेवारी के साथ अपने कर्तव्यों का संपादन करने के लिये अधिकृत रहेगें। इस अवसर पर समाज के सरंक्षक रणछोडलाल राठौर, रमेषचन्द्र राठौर के अलावा मांगीलाल राठौर,सागरमल राठौर,मगनलाल राठौर, शांतिलाल राठौर, जगदीष राठौर, षंकरलाल राठौर, मोहनलाल राठौर, कीर्तिष राठौर, प्रकाष राठौर, बाबुलाल राठौर, विषाल राठौर, महेष राठौर, संतोष राठौर, राजेन्द्र राठौर, देवेन्द्र राठौर, रामनाथ राठौर, प्रवीण राठौर, कालुराम राठौर, रोहित राठौर सहित बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी कमलेष राठौर ने दी ।
सेवानिवृत्ति लाभ समय पर देने के लिए शिविर 22 एवं 23 जनवरी को
झाबुआ ---सेवानिवृत्त/मृत/स्वेच्छिक सेवानिवृत्त शासकीय सेवको को सेवानिवृत्ति लाभ समय पर उपलब्घ कराने के लिए जिले के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु ‘‘विशेष शिविर‘‘ का आयोजन जिला पेंशन अधिकारी कार्यालय कोषालय झाबुआ में 22 एवं 23 जनवरी 15 को कार्यालयीन समय में किया जा रहा है। कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने समस्त कार्यालय प्रमुख एवं आहरण संवितरण अधिकारियों को कार्यालय में लंबित पेंशन/स्वेच्छिक पेंशन/परिवार पेंशन प्रकरणों को शिविर में निराकरण कराने के लिए निर्देशित किया है। संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यह प्रयास किये जावे कि कार्यालय में लंबित सभी पेंशन प्रकरण ‘‘शिविर‘‘ में प्रस्तुत होकर निराकरण हो जावे। सभी कार्यालय प्रमुखों/आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के द्वारा उनके कार्यालय में कोई पेंशन प्रकरण लंबित नहीं है। इस आशय का प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने दिये है।
10 हजार से अधिक भुगतान ग्राहक सुविधा केन्द्र को कोषालय के माध्यम से नहीं करे
झाबुआ ---जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती ममता चंगोड ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पत्र लिखा है कि ग्राहक सुविधा केन्द्र पर बैंक खाता खोला जाकर राशि जमा करने के संबंध में, संबंधित शाखा प्रबंधको से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान शाखा प्रबंधकों के द्वारा अवगत कराया गया कि उपरोक्त सेन्टर से जो खाते खोले जाने की सुविधा प्रदान की गई है वह केवल विशेषकर अधिकतम सीमा रूपये 10,000/- तक के लिये है। कियोस्क सेन्टर से उक्त सीमा से अधिक राशि के खाते का उपयोग कोषालय से भुगतान होने वाले राशि के लिये उपयोग में नहीं लिया जावे। ताकि कोषालय द्वारा होने वाले ई-भुगतानों में अनावश्यक रूप से विलंब की स्थिति निर्मित न हो सके।
प्रथम चरण का मतदान पेटलावद में 13 जनवरी को मतदान के लिए मशीने तैयार
- 231 मतदान केन्द्रो पर 1270 मतदान कर्मियों द्वारा करवाया जायेगा मतदान
झाबुआ ---त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए झाबुआ जिले में प्रथम चरण का मतदान पेटलावद जनपद क्षेत्र में 13 जनवरी को प्रातः 7 बजे से 3 बजे तक होगा। मतदान के लिए जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य के मतदान के लिए ईव्हीएम मशीनों में बेलेट पेपर लगाकर आज 09 जनवरी को तैयार किया गया। ईव्हीएम मशीन एवं पंच संरपंच के मतदान के लिए उपयोग होने वाली मतदान सामाग्री उत्कृष्ट उच्चतर मा.वि.पेटलावद से ही वितरित की जाएगी। पेटलावद जनपद की कुल 74 ग्राम पंचायतों में 13 जनवरी को मतदान होगा। साथ ही पेटलावद जनपद के 25 सदस्यों एवं 3 जिला पंचायतों सदस्यों के लिए भी ईव्हीएम के माध्यम से मतदान होगा। पेटलावद जनपद में कुल 129574 मतदाता है जिसमें 64928 पुरूष 64641 महिला एवं 5 अन्य मतदाता शामिल है। 13 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्थाएॅ कर ली गई है। पेटलावद के 231 मतदान केन्द्रो पर 1270 मतदान कर्मियों की डयूटी लगाकर उन्हें मतदान एवं मतगणना संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। मतदान केन्द्रो के लिए 25 सेक्टर अधिकारी, 25 पुलिस मोबाईल एवं मतदान केन्द्र की सुरक्षा के लिए हर मतदान केन्द्र पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
मतदान के लिए 12 को पोलिंगपार्टी पेटलावद से प्रातः 8 बजे होगी रवाना
प्रथम चरण के मतदान के लिए 12 जनवरी सोमवार को प्रातः 8 बजे से पोलिंग पार्टी को उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेटलावद से ईव्हीएम मशीन एवं पंच, सरपंच के चुनाव के लिए मतदान सामाग्री प्रदान कर मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया जाएगा।
पल्स पोलियों अभियान 18 जनवरी के लिए प्रशिक्षण 12 को
झाबुआ---जिले में 18 जनवरी एवं 22 फरवरी 2015 को पल्स पोलियो अभियान के दौरान 0-5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। अभियान की सफलता के लिए कार्ययोजना बना कर संबंधित विभागों को दायित्व सौपे गये है। प्रचार-प्रसार के लिये स्कूलों के ब्लेक बोर्ड पर पल्स पोलियों अभियान की तिथियाॅ लिखवाई गई है। स्कूलों में आयोजित होने वाले स्नेह सम्मेलनो में भी पोलियों अभियान की तिथियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पोलियों अभियान के लिए बहुदद्ेश्यीय महिला प्रशिक्षण केन्द्र जिला चिकित्सालय झाबुआ में प्रातः 09 बजे से स्वास्थ्य सुपरवायजर एएनएम एमपीडब्ल्यू का एवं दोपहर 2 बजे से सेक्टर चिकित्सा अधिकारी एवं आबीएस के चिकित्सा अधिकारी का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
नामवापसी के लिए आज 10 जनवरी अंतिम तिथि
झाबुआ ---त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान के लिए जिन अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र भरे है, वे यदि अभ्यर्थिता से अपना नाम वापस लेना चाहते है, तो निर्वाचन आयोग द्वारा नाम वापसी के लिए 10 जनवरी 2015 तक प्रातः 10.30 से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद 10 जनवरी 2015 को ही निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीको का आवंटन किया जाएगा। द्वितीय चरण का मतदान 31 जनवरी को एवं तृतीय चरण का मतदान 19 फरवरी 2015 को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा।
धारदार हथियार जप्त आरोपी गिरफ्तार
झाबूआ--- आरोपी पप्पू उर्फ राकेश खेमराज, उम्र 30 वर्ष निवासी थांदला के कब्जे से अवैध बिना लाईसेंसी एक लोहे की धारदार तलवार कीमती 200 रू0 की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्र्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्र0 12/15, धारा 25 बी आम्र्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अवैध शराब जप्त चार आरोपियों गिरफ्तार
झाबूआ---थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस द्वारा आरोपी कालू पिता सुमला भाबोर, उम्र 35 वर्ष निवासी गडवाडा के कब्जे से 24 बीयर प्रेसीडेंट शराब कीमती 2,304/-रूपये की, थाना रानापुर पुलिस द्वारा आरोपी मुकाम पिता डोडिया अजनार, उम्र 35 वर्ष, निवासी सारसवाट के अवैध कब्जे से 22 क्वार्टर प्लेन शराब कीमती 6,60/-रू0 की, थाना रायपुरिया पुलिस द्वारा आरोपी कैलाश पिता मानसिंह मेड़ा, उम्र 27 वर्ष निवासी सागडिया के कब्जे से 25 क्वार्टर प्लेन शराब कीमती 1,000/-रूपये की, थाना पेटलावद पुलिस द्वारा आरोपी सोहन पिता कालू, उम्र 22 वर्ष निवासी पंथ बोराली के कब्जे से 21 क्वार्टर प्लेन शराब कीमती 6,30/-रूपये की जप्त की गई। इन प्रकरणों में क्रमशः अपराध क्रमांक 06,11,12,20/2015, धारा 34-ए आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।
चार निरीक्षको को स्थानांतरण पर रवानगी दी गई
झाबूआ---पुलिस अधीक्षक कृष्णा वेणी देसावतु ने बताया कि जिला झाबुआ में तैनात निरीक्षक आर0सी0भाकर, निरीक्षक राधेश्याम महिवाल, निरीक्षक मुकेशराम एवं निरीक्षक अनिल बामनिया का स्थानांतरण पुलिस महानिरीक्षक महोदय, इंदौर जोन, इंदौर द्वारा जिला झाबुआ से जिला इंदौर किया गया था। चारों निरीक्षक रक्षित केन्द्र झाबुआ में पदस्थ थे, उपयुक्त चारों निरीक्षकों को स्थानातंरण पर जिला इंदौर के लिये रवानगी दी गई है।
चार निरीक्षकों को थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ किया
झाबूआ---पुलिस अधीक्षक कृष्णा वेणी देसावतु ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक महोदय, इंदौर जोन, इंदौर द्वारा इंदौर जोन स्थानातंरण पर आये 03 निरीक्षकों की पदस्थापना जिला झाबुआ की है। निरीक्षक मेवालाल गौड को पुलिस कन्ट्रोल रूम झाबुआ से थाना प्रभारी, थाना रायपुरिया, रक्षित केन्द्र झाबुआ में पदस्थ निरीक्षक किशोरी लाल डागी को थाना प्रभारी, थाना काकनवानी, निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह ठाकुर को थाना प्रभारी, थाना कल्याणपुरा एवं निरीक्षक शेरसिंह बधेल को थाना प्रभारी, थाना कोतवाली झाबुआ के पद पर पदस्थ किया गया है। चारों निरीक्षकों को यह निर्देशित किया गया कि वे तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर ज्वाईन करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें