बिना सूचना दिए रिर्टनिंग आफिसर ने किया नाम-निर्देषन पत्र निरस्त
- जिला प्रषासन को पत्र देकर करवाई षिकायत दर्ज, उम्मीद्वारी बहाल करने की मांग की
झाबुआ--- विकासखंड रामा के ग्राम पंचायत धांधलपुरा बड़ा से सरपंच पद के लिए ग्राम गोमला से एक पिता एवं पुत्र ने पारा कार्यालय में रिर्टनिंग आॅफिसर को नाम-निर्देषन पत्र दाखिल किया। जिसमें से नाम वापसी के दिन पिता द्वारा पुत्र के नामांकन फार्म की वापसी करवा ली गई। पिता का आरोप है कि उस दौरान रिटर्निंग आॅफिसर द्वारा पिता से किसी आवेदन पर हस्ताक्षर करवा लिए गए। जब अगले दिन चुनाव चिन्ह आवंटित हुए तो नियमानुसार पुत्र द्वारा नाम-निर्देषन पत्र की वापसी कर दिए जाने से पिता का नाम-निर्देषन पत्र मान्य हो जाने के बाद इस पद के लिए उम्मीद्वार के रूप में उसका चयन होना था, लेकिन उसे बताया गया कि उसका नाम-निर्देषन पत्र निरस्त हो गया है। इसकी षिकायत पिता द्वारा मंगलवार को दोपहर अनेकों ग्रामीणों के साथ कलेक्टोरेट पहुचंकर जिला प्रषासन को आवेदन देकर की गई है तथा उम्मीद्वार का नाम बहाल कर उसे चुनाव लड़ने की पात्रता दिए जाने की मांग की गई है।
ये किया गया आवेदन में उल्लेख
रामा विकासखंड की ग्राम पंचायत धांधलपुरा बड़ा से अनेकों ग्रामीणों के साथ आवेदन देने करणसिंह पिता रामला चैहान द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत धांधलपुरा से सरपंच पद हेतु 6 एवं 7 जनवरी को पृथक-पृथक दो नामांकन पत्र उसके एवं उसके पुत्र द्वारा पारा कार्यालय में रिटर्निंग आॅफिसर के समक्ष प्रस्तुत किए गए। उक्त दोनो आवेदन जांच पश्चात् वैद्य पाए गए। 10 जनवरी को जब करणसिंह अपने पुत्र का नाम निर्देषन-पत्र वापस लेने पारा कार्यालय पहुंचा। उसी समय रिटर्निंग आॅफिसर द्वारा यह कहा गया कि पावती मुझे बताओं, यह कहकर किसी आवेदन पर हस्ताक्षर करवा दिए गए।
नामांकन फार्म निरस्त कर दिया गया
दिए गए आवेदन में करणसिंह ने आगे बताया कि 11 जनवरी रविवार को शाम 5 बजे जब वह चुनाव चिन्ह लेने पहुंचा, उसी समय उसे बताया गया कि उसका नामांकन फार्म निरस्त हो गया है। करणसिंह ने बताया कि उसका आवेदन रिर्टनिंग आॅफिर के अभिलेख पर उपलब्ध है। जिसका भी अवलोकन नहीं करवाया गया और ना ही इसकी पूर्व जानकारी अभ्यर्थी को दी गई। आवेदन में मांग की गई कि इस मामले की संपूर्ण जांच की जाकर पुनः अभ्यर्थी का नाम बहाल कर उसे चुनाव लड़ने की पात्रता दी जाए।
अनेकों ग्रामीण थे उपस्थित
आवेदन देने कलेक्टोरेट में आए ग्राम पंचायत धांधलपुरा की वर्तमान सरपंच करणसिंह की पत्नी पारतीबाई सहित गांव के अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे। करणसिंह ने बताया कि उसके परिवार के लोग लगातार 4 बार चुनाव जीतते आ रहे है और वर्तमान में भी उसकी पत्नी सरपंच पद पदस्थ है। इस बार उनका फार्म निरस्त कर दिए जाने से वे सरपंच का चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे।
नाम-निर्देषन पत्र जमा करने एवं शुल्क भरने की फोटोकाॅपी की संलग्न
करणसिंह ने बताया कि पारा कार्यालय में रिटर्निंग आॅफिसर द्वारा नाम वापसी के दौरान किसी आवेदन पर हस्ताक्षर करवा दिए और अभ्यर्थी का फार्म निरस्त कर दिया गया। उस दौरान उसके साथ तितरया सकरीया, खेलसिंह खुमान एवं उसका पुत्र भी साथ है, जो इस बात के गवाह है। आवेदन के साथ नाम-निर्देषन पत्र आवेदक द्वारा जमा किया गया उसकी फोटोकाॅपी एवं फार्म जमा करने पर अभ्यर्थी से जो शुल्क लिया गया, उसकी भी रसीद की फोटोकाॅपी संलग्न की गई।
मकर संक्रांति पर्व पर गौषाला में जाकर मित्र मंडल ने की जीव सेवा
झाबुआ--- जीव सेवा षिव सेवा के महामंत्र को साकार करते हुए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी थांदला गेट मित्र मंडल द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर ग्राम भूरा डाबरा स्थित गौषाला एवं देवझिरी स्थित गौषाला में जाकर गायो को करीब 15 क्विंटल हरी सब्जियां एवं घास आदि खिलाई गई। मित्र मंडल के संरक्षक बंटू अग्निहौत्री के नेतृत्व में इस जीव दया के कार्यक्रम में नानाभाई शर्मा, राकेष सोनावा, निलेष राठौर, सौरभ कोठारी, रिंकू रूनवाल बंटी डामोर, सत्यनारायण षर्मा, लोकेन्द्र माली, जय भाटी, नीतिन चैहान, हितेष राठौर, एवं पंडित नाना पालिवाल ने पूज्य श्री कमलकिषोर जी महाराज द्वारा स्थापित गौषाला में जाकर वहां करीब 80 से अधिक गायों का विधि-विधान से पूजन करके उन्हे हरी सब्जियां एवं घास के साथ ही मिष्ठान एवं तिल गुड के लड्डू खिलाए। इसके बाद देवझिरी तीर्थ स्थित परम पूज्य मोहनानंदजी महाराज द्वारा स्थापित गौषाला की 31 गायों को भी हरी सब्जियां एवं घास मिष्ठान आदि पूजनादि कर खिलाया । थांदला गेट मित्र मंडल के इस रचनात्मक एवं सेवा कार्यो की नगर में सर्वत्र प्रसंषा की जा रही है ।
सत्य,षील और संयम नारी के मौलिक गुण - भूपेन्द्रमुनिजी
झाबुआ---विकास की धुरी हमेषा ही महिला के इर्द-गिर्द घुमती रहती है । जिस समाज की महिला जागृत होती है, वह परिवार,समाज तथा राष्ट्र जीवित राष्ट्र कहलाने का अधिकारी होता है । नारी नव निर्माण की पुकरार होती है । वह जगत के रचने में अपनी अहम भूमिका अदा करती है इसलिये वह जननी कहलाने की अधिकारिणी होती है ।¬ नारी यदि संस्कारवान होगी, तब ही वह आदर्ष पति और आदर्ष पुत्र का निर्माण कर देष के विकास में अपनी महत्वपूर्ण षक्ति का नियोजन कर सकेगी । सबल नारी ही सबल समाज और सबल राष्ट्र का निर्माण कर सकेगी । इसके लिये आवष्यक है, नारी अपना आत्मावलोकन अवष्य करें । संस्कारवान महिला ही संस्कारित समाज का निर्माण कर सकती है। उक्त उदगार नगर मे पधारे तेरापंथ जैन श्री संघ के मुनि भूपेन्द्र ने बुधवार को स्थानीय गोविन्दनगर कालोनी में बाबुलाल कांसवा के निवास पर श्रावक श्राविकाओं को संबोधित करते हुए कहीं । मुनिश्री ने कहा कि सत्य,षील और संयम नारी के मौलिक गुण है, वह नारी आदर्ष नारी बन सकती है जो सीता की तरह समर्पण, द्रोपदी की तरह दयावान, मीरा की तरह भक्तिवान और चंदनबाला की तरह षीलवान बन कर वह समर्पण के द्वारा अग्नि को शांत बना सकती है । दया दिखलाकर अष्वत्थामा जैसे हत्यारे के मन मे करुणा का संचार कर सकती है, मीरा की तरह भक्तिवान बन कर जगह को अमृत के रूप में बदल सकती है । और षीलवान बनकर चंदनबाला की तरह वासना के काकमुख को परम वैरागी बना सकती है । यह सारा चमत्कार है- आदर्षवान नारी का । भूपेन्द्रमुनिजी ने आगे कहा कि ऐसी महिला सन्नारियों का स्मरण कर उनके आदर्षो पर आगे बढना ही ,वास्तव में भौतिकता की दौड में नारी भटके नही इसलिये आवष्यक है- दो कदम आगे बएने की प्ष्चात एक कदम वापिस मुडकर सिंहावलोकन करें । मेरे कदम किस और गतिमान हो रहे है, कहीं मैं फैषन परस्त बन कर व्यसन के मकडजाल में तो नही फंस रही हूं । एक बुरा व्यवसन नारी को रसातल में ले जाने वाला हो सकता है । एक बार की फिसलन हमेषा के लिये बर्बाद करके रख देती है ।हर सामल मनाये जाने वाले महिला दिवस को केवल प्रचार का नही विचार का दिवस होना चाहिे । एक सद् विचार नारी को समृद्धि के द्वार तक पहूंचा सकता है व नारी के जीवन को उज्जवल बना कर सार्थक एवं सफल बना सकता है ।
पिपलखुंटा में भाजपा का विषाल सम्मेलन सम्पन्न
- जिला पंचायत के अधिकृत प्रत्याषियों की जीत सुनिष्चित करने के लिये सौपी जिम्मेवारी
झाबुआ--- जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों मे त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरी ताकत के साथ अपने अधिकृत प्रत्याषियों को विजयश्री दिलानें के लिये योजनाबद्ध तरिके से अपनी कार्ययोजना को मूर्त रूप दे रही है । जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने बताया कि पेटलावद जनपद के प्रथम चरण सम्पन्न होने के बाद विधानसभा थांदला क्षेत्र की दोनो जनपदो थांदला एवं मेघनगर के जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा समर्थित अधिपकृत प्रत्याषी श्रीमती तोला बीरा डामोर, वार्ड 8 के हरचंद भूरिया, वार्ड क्रमांक 9 के बहादूर भाबोर, वार्ड 10 की श्रीमती देवली श्यामा ताहेड एवं वार्ड 11 के जवलाभाई परमार के पक्ष में वातावरण बनाने तथा प्रचण्ड मतों से इन पांचों अधिकृत प्रत्याषियों की जीत सुनिष्चित करने के लिये क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं का विषाल सम्मेलन मेघनगर जनपद के पवित्र तीर्थस्थल पिपलखूंटा में आयोजित किया गया जिसमें सांसद दिलीपसिंह भूरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक कलसिंह भाबर के अलावा भाजपा नेताओं ने थांदला विधानसभा क्षेत्र की दोनों जनपदों में जिला पंचायत के प्रतिनिधियों एवं जनपद तथा गा्रम पंचायतों में भाजपा समर्थितों को विजयी बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा कर मार्गदर्षन दिया गया । बनाई गई रणनीति के तहत त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दुसरे चरण में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को तत्काल ही दायित्व सौपा जाकर उन्हे चुनाव प्रचार प्रसार के कार्य मे जुटा दिया गया है । जिला भाजपाध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र थांदला की दोनो जनपदों के लिये जिला पंचायत एवं जनपद सदस्यों के लिये चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया गया है । तदनुसार वार्ड क्रमांक 7 के लिये प्रभारी गणराज आचार्य, सदस्य दयालसिंह भाबर, मनु डामोर, दलसिंह रावत, आषीष पाटलीदार, मनु वालिया, कसन वालिया,रमसू डामोर,जोसिंह बगलिया, मकन निनामा, स्पा देवदा एवं तानसिंह डामोर, वार्ड क्रमांक 8 के लिये प्रभारी विष्वास सोनी, सदस्यों में बंटी डामोर, अमीतषाह, रूपित भाबोर, नरसिंह भाबर,बालु खडिया, राजमल चोपडा, कसना बामनिया, नाथु कामलिया,दलसिंह बरपोट,रमेष कटारा, सुरमल मेडा, वहाणिया मेडा,कलसिंह भाबोर, वालचंद भूरिया, लुणा भाबर, वार्ड क्रमांक 9 से प्रभारी पुरुषोत्तम प्रजापति,सदस्यों में शैतान पांचाल, तोलसिंह गणावा, बालु वसुनिया,राजमल चोपडा,रूपसिंह खराडी, बहादूर मेडा, काना मुण्डिया,नरेष पाटीदार, ईष्वर पाटीदार, देवीसिंह देवदा, वार्ड 10 के प्रभारी कमलेष दांतला, सदस्यों मेें जयप्रकाष पांचाल, भूपेन्द्र कचोटिया,तकेसिंह धोती, गाजु मुणिया, जवसिंह भूरिया, कल्ला मेडा, वीरा वसुनिया, नटवर गारी, तोलिया पलासिया, सिंगाजी डांगी, कैलाष सेहलोत, वार्ड क्रमांक 11 के प्रभारी राजूभाई डामोर, सदस्य मुकेष मेहता, नटवरबामनिया, दिनेष भूरात्र, रामसिंह मेरावत, भूपेष भानपुरिया, संतोष परमार, फतेसिहं नायक, कमलेष डामोर, राजेष वागरेचा, रहीम भारती, बलवंत सिसौदिया, रसीया पारगी, बालु मचार को दायित्व सौपा गया है ।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में कमलसिंह ने चुनाव न लडने व उनके लिये कार्य करने का लिया संकल्प
झाबुआ --- जनपद पंचायत झाबुआ के अन्तर्गत करडावद, गोपालपुरा, मिण्डल गा्रम पंचायतों के वार्ड क्रमांक 16 में भाजपा समर्थित अधिकृत प्रत्याषी धन्ना डामोर के पक्ष में बुधवार को विधायक शांतिलाल बिलवाल की उपस्थिति में इसी वार्ड के निर्दलीय प्रत्याषी कमलसिंह डामोर ने भाजपा समर्थित धन्ना डामोर के पक्ष में चुनाव नही लडने का संकल्प व्यक्त करते हुए अपने सैकडो समर्थकों के साथ भाजपा अधिकृत प्रत्याषी के पक्ष में कार्य करने का वादा किया । इस अवसर पर विधायक श्री बिलवाल ने कमलसिंह डामोर का पार्टी का दुपट्टा ओढा कर उनका स्वागत करते हुए भाजपा के समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में कार्य करने के संकल्प पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया । श्री बिलवाल ने उन्हे आज भाजपा की सदस्यता भी प्रदान की ।
जैन सोष्यल ग्रप मैत्री के चुनाव संपन्न
झाबुआ---जेन सोष्यल ग्रुप मैत्री के वार्षिक चुनाव वर्ष 2015-16 स्थानीय नेचुरल रेसीडेसी मे संपन्न हुए। निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए चुनाव अधिकारी के रुप मे श्री प्रवीणजी रुनवाल व श्री शषीकांतजी छाजेड उपस्थित थे। साथ ही जैन सोषयल ग्रुप के पूर्व रीजनल अध्यक्ष श्री भरतजी बाबेल का भी मार्गदर्षन प्राप्त हुआ। चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व चुनाव अधिकारी ने नियमो के बारे मे जानकरी दी । जब मैत्री के सदस्यो ने वर्तमान कार्यकारिणी को यथावत रखने की माग की तो चुनाव अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार वर्तमान कार्यकारिणी पुनः इस कार्यकारिणी के रुप मे कार्य नही कर सकती है, इस हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन करना होगा। तब नियमानुसार सर्वप्रथम श्री प्रतीक मेहता ने जैन सोष्यल ग्रुप मैत्री के अध्यक्ष पद हेतु श्रीमति मीनल मनोज बाबेल का नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन मैत्री के सदस्य श्री अक्षय कटारिया ने किया। श्री भरतजी बाबेल ने जेन सोष्यल ग्रप मैत्री के सदस्यो से पूछा कोई और सदस्य इस पद हेतु कार्य करने के इच्छुक है जो इस ग्रुप को समय दे सके और निरंतर सामाजिक कार्य करते रहे। चुनाव प्रक्रिया आगे बढते हुए श्री विषाल कोठारी ने अध्यक्ष पद हेतु श्री नीरज गादिया के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन श्री पियूष गादिया ने किया। चुनाव प्रक्रिया के इसी दौरान श्रीमति मीनल मनोज बाबेल ने अपना नाम अध्यक्ष पद से वापस लिया और श्री नीरज गादिया को अध्यक्ष पद हेतु समर्थन दिया। कोई भी नया प्रस्ताव न आने से चुनाव अधिकारी ने श्री नीरज गादिया को सर्वानुमति से अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित किया। नवीन अध्यक्ष को वर्तमान जैन सोष्यल ग्रुप मैी के अध्यक्ष श्री मनोज बाबेल, सचिव संजय गांधी, उपाध्यक्ष पंकज ललवाली, कोषाध्यक्ष दिनेष रुनवाल गौरव जैन, मितेष गादिया, विषाल कोठारी, प्रतीक मेहता , नितेष कोठारी , रीतेष कोठारी आदि ने बधाईया दी । नीरज गादिया ने नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जो इस प्रकार है अध्यक्ष - नीरज गादिया,सचिव-जय भण्डारी ,उपाध्यक्ष- अजय जैन ,अक्षय कटारिया ,सहसचिव- सुधीर रुनवाल,पी.आर.ओ- श्रीमति मोनिका नितेष कोठारी।
मतदानदलों का प्रथम प्रशिक्षण 18 एवं 19 जनवरी को
झाबुआ ---त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी एवं पी. 1 का प्रथम प्रशिक्षण 18 एवं 19 जनवरी को होगा। प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उत्कृष्ट उ.मा.वि.झाबुआ में 18 जनवरी 2015 को दल क्रमांक 1 से 129 तक के पीठासीन अधिकारी का, 19 जनवरी 2015 को दल क्रमांक 130 से 137 तक का प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया गया है। शा.क.उ.मा.वि. रामा में 18 जनवरी को दल क्रमांक 1 से 49 तक का एवं 19 जनवरी को दल क्रमांक 50 से 70 तक के पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। शा.बा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. रानापुर में 18 जनवरी को दल क्रमांक 1 से 78 तक के पीठासीन अधिकारियों का एवं 19 जनवरी को दल क्रमांक 23 से 120 तक के पी.1 का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. पेटलावद में 18 जनवरी को दल क्रमांक 1 से 151 तक के पीठासीन अधिकारियों एवं 19 जनवरी को दल क्रमांक 15 से 179 तक के पी.1 का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में दल के पीठासीन, अधिकारी, एवं मतदान अधिकारी 1 को प्रशिक्षण में नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के लिए आदेश जारी कर दिये गये है।
कार्य विभाजन आदेश जारी
झाबुआ --- बी.चन्द्रशेखर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला झाबुआ ने पूर्व में जारी किये गये कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए झाबुआ जिले में कार्यरत भा. प्र. से. एवं राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार श्री अशोक कुमार जाधव डिप्टी कलेक्टर झाबुआ एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी झाबुआ को आवक-जावक शाखा, कम्प्युटर/टंकण शाखा, नोडल अधिकारी टेलीसमाधान, व.लि.-2, राहत शाखा,रीडर-1 व.लि.-1 शाखा,जनसुनवाई शाखा, समयावधि पत्र, वित्त-2 शाखा, नजारत शाखा, प्रभारी अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, स्टेशनरी शाखा, सहायक अधीक्षक सामान्य/राजस्व शाखा, शिकायत एवं समाधान, जनशिकायत शाखा, अधोसरंचना, अल्पबचत/ संस्थागतवित्त, खनिज शाखा, लोक सेवा प्रदान गारंटी, नोडल अधिकारी पी.सी.एण्ड.पी.एन.डी.टी, प्रभारी अधिकारी अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति का दायित्व सौपा है। श्री राजेन्द्रसिह रघुवंशी डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी झाबुआ को उप जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन, स्थापना शाखा का दायित्व सौपा गया है।
मतगणनाकर्मियो का प्रशिक्षण 15 जनवरी को
झाबुआ ---त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2014-15 के प्रथम चरण में विकासखण्ड पेटलावद के निर्वाचन की मतगणना हेतु नियुक्त कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज 15 जनवरी को प्रातः 11ः30 बजे से जनपद पंचायत पेटलावद के सभा कक्ष में रखा गया है। प्रशिक्षण श्री डाॅ. रविन्द्र सिंह, सहायक प्राध्यापक, शा.महाविद्यालय झाबुआ मो.न. 9424502922, श्री लोकेन्द्रसिंह चैहान, व्याख्याता, शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. झाबुआ मो.न. 9424520955, एवं श्री लोकेश कुमार सक्सेना, उपयंत्री माही परियोजना पेटलावद मो.न. 9826814566 द्वारा दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें