झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जनवरी)

पेटलावद क्षेत्र मे भाजपा का सफाया

jhabua news
झाबुआ--त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव मे हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरूवार को पेटलावद विकास खण्ड मे दोपहर के बाद प्रथम चरण के मतो कि गणना हुई ।गणना मे देर से प्राप्त नतिजो के आधार पर पेटलावद विकास खण्ड के 25 वार्डो मे से 10 पर भाजपा 8 पर कांग्रेस व 7 पर र्निदलीय प्रत्याशी विजय हुए हंे वही जिला पंचायत के तिन वार्डो कांग्रेस के तिनो ही प्रत्याशी विजय रहे हे।इस प्रकार के परिणामो से भाजपा के खेमे मे हलचल हे वही कांग्रेस मे खुशी की लहर हे वही कांगे्रस कार्यकर्ताओ मे नवीन उत्साह का संचार हुआ हंे। हालाकी अधिकारीक तोर नतिजो की घोषणा 27 फरवरी को की जावेगी। वही जित के बाद विजयी प्रत्याशीयो ढोल मांदल के साथ विजयी जुलूस निकाला व जमकर आतिश बाजी की इस अवसर पर कांग्रेस की पुर्व जिलापंचायत अध्यक्ष कलावती भुरीया भी जित के जश्न मे पहुची ।

निर्मल अध्यक्ष जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त 

jhabua news
झाबुआ---प्रदेष कांग्रेस के अध्यक्ष अरूण यादव के निर्देषानुसार व पूर्व प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की अनुसंषा पर एडवोकेट निर्मल मेहता को जिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । श्री यादव ने  निर्मल मेहता को जिला प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही उनसे अपेक्षा की है कि वे जिला काग्रेस के इस पद पर अध्यक्ष पद का कार्यभार शीघ्र ग्रहण कर अ.भा.कांग्रेस  के अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  राहूल गांधी की भावनानुसार  संगठन को मजबुत एवं गतिषील बनाने में सहयोग प्रदान करेगें ।  इसके साथ ही आगामी चुनाव को देखते हुए प्रदेष की भाजपा  सरकार के झुठे लुभावने वादे ,भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी व अक्षमता को उजागर करेगें । तथा केन्द्र की तत्कालीन कांग्रेस यूपीए सरकार की उपलब्धियों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जिला एवं ब्लाक स्तर तक आम जनो तक पहूंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाह करें । उनकी नियुक्ति पर  जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया,षांतिलाल पडियार,सुरेषचन्द्र जेन, प्रकाष रांका ठा, जोरावरसिंह,रमेष डोसी, हनुमंतसिंह डाबडी, नारायणभटृ, नगीनषाहजी, पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर, जेवियर मेडा वालसिंह मेडा,वीरसिंह भूरिया,गंगाबाई,डा. विक्रंांत भूरिया,प्रवक्ता हर्षभटृ, आचार्य नामदेव, चन्द्रवीरसिंह राठौर, चन्दू पडियार,गेंदाल डामोर, सुरेष मुथा,जितेन्द्र प्रसाद अग्निहौत्री, राजेष भटृ,आषीष भूरिया, नंनदलाल मेण, कलावती मेडा,विनय भाबोर, यामीनषेख,विजय पाण्डे, सायराबानो, मनीष व्यास, बंटू अग्निहोत्री,प्रकाषजैन, मनोहर भंडारी,वीरेन्द्र मोदी आदि ने बधाईया देते हुए प्रदेषाध्यक्ष अरूण यादव एवं कांतिलाल भूरिया का आभार व्यक्त किया है ।

भाजपा सदस्य को जारी किया कारण बताओं नोटिस 

झाबुआ--- भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ के अध्यक्ष शैलेष दुबे ने गा्रम करडावद बडी झाबुआ के भाजपा सदस्य विजय पिता सकरिया डामोर द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में जनपद सदस्य निर्वाचन के लिये भाजपा समर्थित अधिकृत प्रत्याषी धन्ना पिता मडिया डामोर निवासी करडावद के विरूद्ध पार्टी अनुषांसन को नकारते हुए  जनपद चुनाव लडने के कारण इसे पार्टी अनुषासन हिनता मानते हुए उन्हे कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर दो दिवस में व्यक्तिगत रूप  से उपस्थित होकर प्रत्युत्तर देने के लिये निर्देषित किया है । कारण बताओं सूचनापत्र के अनुसार यदि समयावधि में उन्होने संतोषप्रद प्रत्युत्तर नही दिया तो भाजपा से उनकी आगामी 6 वर्ष के लिये प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की चेतावनी दी गई है ।

गणतंत्र दिवस समारोह काॅलेज ग्राउण्ड पर होगा

झाबुआ ---गणंतत्र दिवस 26 जनवरी का समारोह षासकीय चंन्द्रषेखर महाविद्यालय कालेज ग्राउण्ड झाबुआ में आयोजित किया जायेगा। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे  ध्वजारोहण किया जाएगा एवं परेड की सलामी ली जाएगी। प्रातः 9.07 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री संदेष का वाचन किया जाएगा। 9.22 बजे परेड द्वारा हर्श फायर किया जाएगा। प्रातः 9.45 बजे पी.टी.प्रदर्षन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जाएगी। प्रातः 10.50 बजे झांकियो का प्रदर्षन किया जाएगा। समारोह स्थल पर राश्ट्रीय भावना एवं झाबुआ की संस्कृति को प्रदर्षित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी जावेगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर षासन की जन कल्याण कारी योजनाओं को प्रदर्षित करती हुई झांकीयां प्रदर्षित की जायेगी। गणतंत्र दिवस पर विभागों के षासकीय सेवकों शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यार्थियों को उत्कृश्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। सभी षासकीय कार्यालयो पर 26 जनवरी की रात्रि को विद्युत व्यवस्था की जाएगी। गणतंत्र दिवस पर षासकीय कार्यालयों पर राश्ट्रीय ध्वज को गरिमा मय स्थिति में फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह की समाप्ति के बाद मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम एवं खेल का आयोजन किया जाएगा।

व्यक्तिगत पुरस्कारो पर रहेगी रोक
शासन द्वारा कार्यक्रम में व्यक्तिगत पुरस्कार एवं राशि वितरित नहीं किये जाने के निर्देश दिये गये है।

पेंशन शिविर का हुआ आयोजन

झाबुआ ---सेवानिवृत्त/मृत/स्वेच्छिक सेवानिवृत्त शासकीय सेवको को सेवानिवृत्ति लाभ समय पर उपलब्घ कराने के लिए जिले के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु ‘‘विशेष शिविर‘‘ का आयोजन जिला पेंशन अधिकारी कार्यालय कोषालय झाबुआ में आज 22 जनवरी को किया गया। शिविर में जिला पेंशन अधिकारी श्री बलराम चैहान कोषालय अधिकारी श्रीमती ममता चंगोड, सहायक पेंशन अधिकारी श्री साकला, सहायक लेखा अधिकारी श्री जितेन्द्र शाह एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा पेंशन प्रकरणो के निराकरण की कार्यवाही की गई।

14 में से 5 प्रकरणो का हुआ निराकरण
आज 22 जनवरी को आयोजित पेंशन शिविर में 14 प्रकरण प्रस्तृत किये गये जिसमें से 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया। आगामी 23 जनवरी को भी पेंशन कार्यालय में शिविर आयोजित किया जायेगा।

सुपोषण अभियान अन्तर्गत रैली निकाली गयी
   
झाबुआ---एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना रामा अन्तर्गत ग्राम गोमला में सुपोषण अभियान के चैथे फेस में स्नेह षिविर का आयोजन दिनांक 21 जनवरी से 03 फरवरी तक किया गया जाना है। इस हेतु ग्राम में संचालित समस्त आ.वा. कार्यकर्ता व सहायिकाओं द्वारा ग्राम के गणमान्य, नागरिकों, आम ग्राम वासियों व बच्चों के द्वारा ‘‘कुपोषण से जंग-सुपोषण के संग‘‘ नारे के साथ सुपोषण रेली निकाली गयी जिसमे पर्यवेक्षक श्रीमति रामली डावर ने भी भाग लिया तथा बताया कि स्नेह षिविर में 12 दिनों तक प्रतिदिन पृथक-पृथक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। केन्द्र पर अतिकम वनज के बच्चों को प्रतिदिन सुबह पोष्टिक नाष्ता, दोपहर को पोष्टिक भोजन व थर्ड मील देकर बच्चों को कुपोषण की श्रेणी से बाहर निकलने का प्रयास किया जाएगा।

भारत पर्व में भगौरिया नृत्य की होगी प्रस्तुति, भारत पर्व का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय में होगा

झाबुआ ---आगामी 26 जनवरी 2015 को गणतंत्र दिवस की संध्या पर जिला मुख्यालय झाबुआ में उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व में भगौरिया नृत्य एवं स्वराज गान की प्रस्तृति दी जाएगी। भारत पर्व में इस वर्ष झाबुआ में भगोरिया आदिवासी लोक नृत्य, श्री मुकेश दरबार, नेपानगर जागृति कला केन्द्र, बुरहानपुर द्वारा एवं सुराज गान की प्रस्तुति, दामोदर राव, भोपाल द्वारा दी जाएगी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा

झाबुआ ---राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2015 को बूथ एवं जिला स्तर पर मनाया जाएगा। जिला स्तर एवं बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नये जुडे मतदाताओं को ईपीक पहचान पत्र वितरित किये जायेगे। मतदाताओं को उनके अधिकार एवं उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी। झाबुआ जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम उत्कृष्ट उच्चतर विद्यालय झाबुआ में प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। शैक्षणिक संस्थाओ एवं शासकीय कार्यालयो में 24 जनवरी को शपथ दिलाई जायेगी 25 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होने से शैक्षणिक संस्थाओं एवं शासकीय कार्यालयों में 24 जनवरी को शपथ दिलवाई जाएगी।

प्रथम चरण की मतगणना संपन्न

झाबुआ ---त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के प्रथम चरण की जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य की मतगणना आज 22 जनवरी को उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेटलावद में संपन्न हुई। मतगणना जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.चन्द्रशेखर, मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस., रिटर्निग अधिकारी श्री एन.एस.राजावत, एवं मतगणना अभिकत्र्ता एव निर्वाचन लडने वाले अभ्र्यििथयो की उपस्तिथि में हुई। निर्वाचन परिणामो की घोषणा 27 फरवरी को की जायेगी।

अवैध शराब जप्त आरोपी गिरफ्तार 
     
झाबुआ--- थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस द्वारा आरोपिया अन्नुबाई पति तेरसिंह सिंगाडिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी माकनकुई के कब्जे से 10 लीटर ताडी, कीमती 300/- रू0 की, आरोपिया अनिताबाई पति रतनसिंह डामोर, उम्र्र 28 वर्ष, निवासी बावडीमाफी के कब्जे से 15 लीटर ताडी, कीमती 400/-रू0 की, आरोपिया हुडीबाई पति दीता भूरिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी रंगपुरा के कब्जे से 10 लीटर ताडी, कीमती 300/-रू0 की, आरोपिया कालीबाई पति पागीया, उम्र 25 वर्ष, निवासी बाडकुआं के कब्जे से 15 लीटर ताडी, कीमती 450/-रू0 की, थाना रायपुरिया पुलिस द्वारा आरोपी रंजीतसिंह पिता कुल्दीपसिंह निवासी रायपुरिया के कब्जे से 25 क्वाटर देशी प्लेन शराब  कीमती 1000/-रू0 की जप्त की गई।इन प्रकरणों में अपराध क्रमांक 46,47,48,49,15/2014, धारा 34-ए आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।

कोई टिप्पणी नहीं: