झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (25 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 जनवरी 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (25 जनवरी)

शहादत भूल कर मनायी 26 जनवरी

jhabua news
ब्लाक के चप्पे चप्पे पर गणंतत्र दिवस की धूमधाम है षासन प्रषासन के साथ लोग भी जष्न मनाने में मषगूल है लेकिन इसे चूक कहे या लापरवाही कि मातृभूमि पर मर मिटने वाले अमर षहीद ओम प्रकाष मरदानिया की किसी को याद ही नही आई। 13 मार्च सन् 2013 को श्रीनगर में षहीद हुए इस वीर पुत्र की अंतयेष्टि में षामिल होने मुख्यमंत्री षिवराजसिहं चैहान समेत कई नामचीन हस्तिंया इछावर के ग्राम षाहपुरा पहुचंी थी। घोषणांए की गई थी कि षहीद स्मारक का निर्माण 15 दिन के अंदर किया जाएगा और षहीद ओमप्रकाष मरदानिया के निवास से स्मारक तक पक्की सड़क बनवायी जाएगी लेकिन उसकी षहादत के 22 माह गुजर जाने के बावजूद अब तक भी कुछ नही हो पाया। इछावर के षाहपुरावासियों का सबसे बडा दर्द यह है कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2014 को इस षहीद के परिवार तक की भी खैरखबर लेना प्रषासन ने उचित नही समझा समूचे ब्लाक में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया जा रहा है लेकिन विडम्बना है कि गणंतत्र की रक्षा करने वाले ष्षहीद के ही परिवार को नजर अदंाज किया गया यह चूक है भूल है या लापरवाही लेकिन कही न कही देष पर मर मिटने वालों को याद रखने का दायित्व सरकार के साथ समाज का भी बनता है आज अमेरिका के राष्टपति बराक ओबामा को इसी राष्ट में मुख्यअतिथि के रूप में खिजमत के लिए गणंतत्र दिवस के अवसर पर बुलाया गया है और इस देष की चुनिदां सेनिक टुकडियां उन्हें सलाम दे रही है लेकिन वही सैनिक जो देष के लिए मरमिटे उन्हें भारत की सरकार के द्वारा लगातार नजर अदंाज किया जा रहा है अमर ष्षहीद ओमप्रकाष मरार्दानिया की मां मेनु बाई रोते रोते बताती है कि खिजमत,खिलाफत के बीच मेरे इस षहीद पुत्र की खेरियात को किसी ने भी तवज्जों देना उचित नही समझा। यह एक षर्मसार कर देने वाला मामला है फिर भी इछावर की माटी वीरों से रहित नही है जब भी भारत माता के लिए षीष कटाने की नौबत आएगी इस माटी के लाल सदैव तैयार है।

जिला कांग्रेस ने पूर्व घोषित सूची को ही अधिकृत सूची बताई,  मिडिया में आ रही भ्रामक जानकारियों को बताया निराधार

झाबुआ ---जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला पंचायत चुनाव दिनांक 09.01.2015 को प्रदेश कांग्रेस कमिटी से भेजे गए जिला स्तरीय पंचायत के परीवेक्षक मुझेप कुरैशी (प्रदेश कांग्रेस महामंत्री) ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं क्षैत्रिय कार्यकृताओं से सामुहिक बातचीत कर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शांतीलालजी पडियार के माध्यम से जो अधिकृत सूची जारी की गई थी। उसमें किसी प्रकार का भी बदलाव नहीं किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल मेहता ने बताया कि कुछ असंतुष्ठ कांगे्रस जनों द्वारा मिडिया के माध्यम एवं अन्य माध्यम से भ्रामक जानकारियां दी जा रही है वह सरासर गलत है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सूची जारी करने के लिए परीवेक्षक एवं जिला अध्यक्ष को ही अधिकृत किया हुआ है। अन्य किसी के द्वारा जारी की गई सूची को अन्य किसी को सूची जारी करने का अधिकार नहीं है। यदि कोई कोई अनाधिकृृत रूप से सूची जारी करता है तो उस पर साक्ष्य एकिकृत कर उसके खिलाफ अनुशासकनात्मक कार्यवाही की जावेगी। श्री मेहताजी ने यह भी जानकारी दी है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का समर्थन भी मुजीप कुरैशी एवं शांतीलाल पडियार द्वारा की गई सूची को समर्थन प्राप्त है। कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल मेहता जिले में अनाधिकृत रूप से कुछ असंतुष्ट द्वारा मिडिया प्रेस कांफ्रेस आयोजित करने की जानकारी दी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं प्रभारी श्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी जी को दी। श्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने असंतुष्ट द्वारा दिया गये बयान बाजी को नकारते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादवजी ने जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा किसी को भी अधिकृत नहीं किया है। और जो बयान बाजी की जा रही है उन लोगों के विरूध पार्टी लाईन से हट कर बयान बाजी करने पर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की भी बात कही है। ज्ञातव्य है कि जिला कांग्रेस कमिटी ने वार्ड क्रमांक-1 से शंकरसिंह भुरिया वार्ड क्रमांक 2 से श्रीमती काली बाई मेड़ा वार्ड क्रमांक 3 से रूपसिंह डामोर वार्ड क्रमांक 4 श्रीमती भून्दरी पति सुरज वार्ड क्रमांक 5 से रमिला पति कैलाश डामोर वार्ड 6 से कलावती भुरिया वार्ड 7 से शांती डामोर वार्ड 8 से रतनसिंह भाबोर वार्ड 9 से नाथुलाल कटारा वार्ड 10 से रमिला कालु भुरिया एवं वार्ड 11 से कालुसिंह नलवाया वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के जिला पंचायत चुनाव सदस्य निर्वाचन हेतु अधिकृत उम्मीदवार है। श्री निर्मल मेहता ने कहा है कि यदि कोई इनके अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में लड़ता है या प्रचार करता है तो उसके खिलाफ पार्टी हित में कार्यवाही करने में भी नहीं हिचकिचायेंगें कि वह कितना बड़ा क्यों न समझता हो। उन्होने सभी कार्यकृताओं से पार्टी के अधिकृत घोषित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर उन्हें भारी बहुमत से जिताने की अपील की है तथा कहा है कि पेटलावद क्षैत्र में कांग्रेस पार्टी के तीनों प्रत्याशियों ने भारी बहुमत से विजय हासिल कर भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब दिया है।

सुपर कास एस0पी0-11 ने जिला पंचायत डेवियल्स धार को 04 विकेट से हराया 
         
झाबूआ--- एस0पी0-11 टीम(सुपर कास)की कप्तान पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णा वेणी देसावतु ने बताया कि आज गैल काॅलोनी परिसर में स्थित खेल मैदान में एस0पी0-11(सुपर कास) एवं जिला पंचायत, धार(धार डेवियल्स) की क्रिकेट टीम का रोचक मुकाबला हुआ। जिला पंचायत धार(धार डेवियल्स) की टीम के कप्तान श्री श्रीकांत भानोत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धार ने टाॅस जीता एवं पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिला पंचायत धार(धार डेवियल्स) की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 06 विकेट खोकर 194 रन बताये। एस0पी0-11(सुपर कास) को जीत हेतु 195 रन बनाने थे। एस0पी0-11(सुपर कास) ने उक्त लक्ष्य 06 विकेट पर ही पाकर जिला पंचायत धार(धार डेवियल्स) की टीम को 04 विकेट से हराया। एस0पी0-11(सुपर कास) की टीम में सुशील ने 54 रन, राकेश ने 42 रन, सुरेन्द्र ने 30 रन बनाये। सुरेन्द्र ने 03, अजय ने 01, सुशील ने 01 विकेट एवं सुदर्शन ने 01 विकेट लिया। एस0पी0-11(सुपर कास) की टीम में मैन आॅफ द मैच सुशील रहे। एस0पी0-11(सुपर कास) एवं कलेक्टर एकादश(सुपर स्टार -11) का प्रातः मैच हुआ था, जिसमें एस0पी0-11(सुपर कास) के सुशील एवं कलेक्टर एकादश(सुपर स्टार-11) के प्रदीप कटारा को संयुक्त रूप से मैच आॅफ द मैच घोषित किया गया था। इस मैच में कलेक्टर एकादश(सुपर स्टार-11) विजयी रही थी। अगले रविवार दिनांक 1/2/2015 को कलेक्टर एकादश(सुपर स्टार-11) एवं गैल(वायर्स एकादश), कलेक्टर एकादश(सुपर स्टार-11 ) एवं जिला पंचायत धार(धार डेवियल्स), एस0पी0-11(सुपर काॅस) एवं गैल(वायर्स एकादश) के बीच खेला जावेगा। एस0पी0-11(सुपर कास) टीम की कप्तान पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णा वेणी देसावतु ने इस सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी है।  

चेारो ने किया चंदन के पेड पर हाथ साफ 

झाबूआ--- फरियादी देवराज पिता किशन मेघवाल उम्र 50 वर्ष निवासी रूपाखेडा ने बताया कि आरोपी शाकीर पिता साबीर शाह उम्र 30 वर्ष निवासी पिपलोद थाना आगर एवं अन्य 01 ने उसके खेत की मेड पर लगे चंदन के दो पेड काटकर नीचे का हिस्सा चुराकर ले जा रहे थे, जिन्हें उन्होंने रंगे हाथों पकडा। प्र्रकरण में थाना रायपुरिया में अपराध क्रमांक 20/15, धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

छःहजार रूप्ए का सट्टा खेलते हुए आरोपी रंगे हाथो गिरफतार

झाबूआ---  थाना थांदला की पुलिस टीम ने आरोपी देवा पिता भीमा भील उम्र 35 वर्ष निवासी राजापुरा को सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पेन, पर्ची व नगदी 6060 रू0 जप्त किये गये। प्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्रमांक 26/2015 धारा 4-क धूत अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मंे लिया गया।        
    
आयशर की टक्कर से एक की मौत

झाबूआ---फरियादी कैलाश पिता शानु उम्र 20 वर्ष निवासी ईटावा ने बताया कि सोसिया पिता थावरिया वसुनिया उम्र 26 वर्ष निवासी ईटावा की आयसर क्रमांक एमपी 09 जीएफ-2475 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक अपने वाहन को चलाकर दुला की मोसा0 को टक्कर मार दी थी, जिससे दुला, राकेश व सोसिया को चोट आयी। गंभीर चोट आने से सोसिया की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना काकनवानी में मर्ग क्रमांक 02/15, धारा 174 जा0फौ0 का कायम कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: