विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (26 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 जनवरी 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (26 जनवरी)

वन मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

vidisha news
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर वन, जैव विविधता एवं जैव प्रौद्योगिक मंत्री डाॅ गौरीशंकर शेजवार ने विदिशा जिला मुख्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात् और प्रगति के प्रतीक गुब्बारो को मुक्त आकाश में छोड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ शेजवार ने विदिशा के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में खुली जीप मे परेड़ का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर श्री एमबी ओझा और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी भी साथ मौजूद थे। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट और गाइड के दलों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। परेड का नेतृृत्व पुलिस आरआई श्री नितिन सिंह ने किया। गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारो के बीच हर्ष फायर किया गया। वन मंत्री डाॅ शेजवार ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रघुवीरशरण शर्मा का शाल, श्रीफल से सम्मान किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम मंे हैरतअंगेज मार्शल आर्ट एवं ताइक्वांडो का प्रदर्शन भी शामिल था। वन मंत्री डाॅ शेजवार ने इस प्रदर्शन की प्रशंसा की। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उमा विद्यालय की छात्राओं द्वारा ‘‘भारत मां तुझे प्रणाम’’, जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद के विद्यार्थियों ने ‘‘वन्दे मातरम्...’’, सनराइजर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘‘रघुपति राघव राजा......’’, ट्रिनिटी कान्वेन्ट हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘‘आया फागुन का त्यौहार’’ और सरस्वती शिशु मंदिर तलैया स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘‘तन समर्पित मन समर्पित’’ पर आधारित सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आयोजन स्थल पर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित झांकियों की प्रस्तुति जिन विभागोे के द्वारा  की गई उनमें स्कूल शिक्षा, उद्यान, पशु चिकित्सा, वन, स्वास्थ्य, कृषि, आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पंचायत और मध्यप्रदेश रक्त सहायता समिति शामिल है। निर्णायक जूरी के द्वारा दिए गए निर्णय अनुसार सांस्कृृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान ट्रिनिटी कान्वेट स्कूल, द्वितीय सरस्वती शिशु मंदिर तलैया, तृतीय सनराईजर्स स्कूल के विद्यार्थियों को तथा झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान कृषि विभाग की झांकी को प्राप्त हुआ वही द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से उद्यानिकी विभाग और मध्यप्रदेश रक्त सहायता समिति को और तृतीय स्थान आदिम जाति कल्याण विभाग की झांकी को प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि डाॅ शेजवार ने कार्यक्रम के उपरांत उत्कृृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को और शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय ख्याति अर्जित करने वाले विद्यार्थियों एवं सांस्कृृतिक और झांकियों की प्रस्तुतियों में स्थान हासिल करने वालो को सम्मानित किया। पुलिस परेड ग्राउण्ड पर सम्पन्न हुए उक्त गरिमामय कार्यक्रम में विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी, पूर्व विधायक द्वय श्री गुरूचरण सिंह, श्री मोहर सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्री तोरन सिंह दांगी, समाजसेवी श्री मुकेश टण्डन, श्री संदीप सिंह डोंगर सहित अन्य अतिथिगण, विभिन्न विभागांें के अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ दीप्ति शुक्ला ने किया। 

मध्यान्ह भोजन में शामिल
वन मंत्री डाॅ गौरीशंकर शेजवार गणतंत्र दिवस के पावन पर ग्राम बागरी की छात्रावास में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने छात्राओं के साथ भोजन किया। इस अवसर पर विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी, सांसद प्रतिनिधि श्री तोरन सिंह दांगी, समाजसेवी श्री मुकेश टण्डन, श्री संदीप सिंह डोंगर के अलावा अन्य जनप्रतिनिधिगण और कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।  

कोई टिप्पणी नहीं: