केजरीवाल का रोड शो दो बजे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 जनवरी 2015

केजरीवाल का रोड शो दो बजे


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी, उसी मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को रोड शो की शुरुआत की। यहां से उनका रोड शो आरके आश्रम लेन, गोल मार्केट, पेशवा रोड, बिरला मंदिर, अशोक रोड व पटेल चौक होते हुए जंतर-मंतर में सभा में तब्दील हो जाएगी। वहां वह दिल्ली चुनाव को लेकर अपना एजेंडा रखेंगे। इसके बाद वह दो बजे नामांकन दाखिल करने जाएंगे।

खुली जीप में सवार केजरीवाल ने रोड शो के दौरान कहा कि दिल्लीवासी आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर इतिहास रचते हुए 49 दिन की सरकार को पांच साल में बदलेंगे। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा झूठ और अफवाह फैलाने वाली पार्टी है। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार किरण वालिया और भाजपा की नुपूर शर्मा चुनौती दे रही हैं। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी बुधवार को कृष्णानगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उन्हें कांग्रेस की ओर से बंशीलाल और आप के उम्मीदवार एसके बग्गा चुनौती पेश करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: