नरकटियागंज (बिहार) की खबर (07 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 जनवरी 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (07 जनवरी)

गौनाहा आईसीडीएस कार्यालय लिपिक के विरूद्ध कार्रवाई को पत्र लिखा

bihar map
नरकटियागंज(पच) अनुमण्डल के गौनाहा प्रखण्ड अन्तर्गत समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय में अनधिकृत रूप से प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत जिला के एक डाटा आॅपरेटर की कारगुजारियों से  क्षेत्र की जनता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परेशान है। उल्लेखनीय है कि ललन कुमार बेल्ट्राॅन के द्वारा रखा गया कर्मी है। जिसे तत्कालीन बीडीओ सह सीडीपीओ ने आपात् स्थिति में आईसीडीएस के प्रधान लिपिक का कार्य लेना प्रारम्भ कर दिया। इन दिनों ललन कुमार द्वारा कई प्रकार की अनियमितता बरती जा रही है। परियोजना के अन्तर्गत कार्य करने वाली महिलाकर्मियों को धमका कर अवैध वसूली करना ललन कुमार कुशवाहा की फितरत बन गयी है। इस बावत गौनाहा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा सिंह यादव ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बेतिया को पत्र देकर गलत तरीके से बहाल सेविका सहायिकाओ का चयन रद्द करने और सही तरीके से बहाली कराने तथा ललन कुमार के कार्यकलापों की जाँच कर उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की है। पत्रांक 06 दिनांक 6 जनवरी 15 की प्रतिलिपि निदेशक आईसीडीएस बिहार, मुख्यमंत्री बिहार और जिला पदाधिकारी बेतिया को भेजी गयी है।

मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवको की बैठक में मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय

नरकटियागंज(पच) स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय परिसर में मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों की बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता अशोक कुमार शर्मा ने किया। उपर्युक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री बिहार को बेलसण्डी दौरा के दौरान एक स्मारपत्र दिया जाए जिसमें ए एस भी को समुचित सम्मान देने पर सरकार एक बार फिर से विचार करे। यदि 7 जनवरी 15 की बैठक में कैबिनेट ने सम्मानजनक फैसला लिया तो स्वागत अन्यथा पुनः स्मारपत्र जिला के मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक बेलसण्डी में सौंपेंगे।

समुचित सम्मान के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगी आशा कार्यकर्ता

नरकटियागंज(पच) मुख्यमंत्री के बेलसण्डी आगमन पर गौनाहा आशा संघ ने वेतनमान और एचबीएमसी एवं फाइलेरिया वाले कार्यो में कटौती करने पर ऐतराज जताया है। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक स्वास्थ्यकर्मी से कम कार्य उनका नही ंहै। बावजूद उन्हें समुचित सम्मान नहीं मिलता, स्वास्थ्यकर्मियों की तरह सुबह से शाम तक काम करना पड़ता है, जबकि भुगतान व सम्मान एक समान नहीं हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से केन्द्र के संविदा अधिनियम के तहत समुचित सम्मान का अनुरोध किया हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री के बेलसण्डी दौरा के दौरान एक प्रतिनिधिमण्डल मुलाकात कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: