किरण बेदी के पास दो मतदाता पहचान पत्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 जनवरी 2015

किरण बेदी के पास दो मतदाता पहचान पत्र

kiran-bedi-have-two-voter-card
भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के पास अलग.अलग पता के दो मतदाता पहचान पत्र होने के आरोप पर चुनाव आयोग इसकी जांच में जुट गया है । हालांकि पूर्व पुलिस अधिकारी श्रीमती बेदी ने इसका खंडन किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किरण बेदी को दिल्ली के उदय पार्क तथा तालकटोरा लेन के पते पर अलग.अलग मतदाता पहचान पत्र जारी किये गये हैं. 

 सूत्रों को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि वे इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या उन्होंने तालकटोरा लेन के पते वाले पहले मतदाता पहचान पत्र को रद्द करने के लिये आवेदन किया है या नहीं। आम आदमी पार्टी ने इस मामले को चुनाव आयोग से देखने की मांग की है । दिल्ली में आगामी सात फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: