सीहोर। प्रसिद्ध डेंटल सर्जन डॉ अनिल शर्मा को रविवार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। आइडीए द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रदेश के चार अन्य डेंटल सर्जन को भी सम्मानित किया गया है । रविवार की शाम मोटल शिराज भोपाल में इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह मध्यप्रदेश इंडियन डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र अग्रवाल, भोपाल शाखा अध्यक्ष डॉ सतेन्द्र गुप्ता सचिव डॉ निशांत चौरसिया द्वारा सीहोर के डेंटल सर्जन डॉ अनिल शर्मा को दंत चिकित्सा और कैंसर क्षेत्र में किए जा रहे लगातार उल्लेखनीय कार्यो के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया।
डॉ शर्मा को शाल श्री फल एवं ट्राफी भी भेंट की गई। डॉ शर्मा के अलावा प्रदेश के चार अन्य वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ जीडी अग्रवाल, डॉ. आनंद वर्मा, डॉ डीके जोशी, डॉ सुधीर सिंघल को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह में डॉक्टर शर्मा द्वारा कैंसर के दो दो आपरेशन के बाद मरीजों की जाने वाली सेवा के अलावा कैंसर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की जाकर बताया गया कि 14 जनवरी को डॉ शर्मा का जन्म दिन है इसलिए सम्मान की यह घड़ी और भी अविस्मरणीय हो गया है। कार्यक्रम का संचालन आइडीए के मध्यप्रदेश शिविरों के प्रभारी चिकित्सक डॉ डीके जोशी द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें