गिर सकती है अखिलेश सरकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 जनवरी 2015

गिर सकती है अखिलेश सरकार

  • मतलब साफ है सरकार गिरे या ना गिरे, लेकिन चचा, बाप-भतीज की मुश्किलें बढ़ी 

mulayam akhilesh
जीं ही, माफियाओं, लूटेरे व भ्रष्ट पुलिस व प्रशासनिक गुंडई के बल पर चल रही सपा सरकार गिर सकती है। यह हम नहीं बल्कि यूपी के सरधना से बीजेपी के वि‍धायक संगीत सोम का कहना है। उनका दावा है कि‍ यूपी की सपा सरकार कभी भी गिर सकती है। कहा कि‍ यूपी के करीब 25 विधायक उनके सीधे संपर्क में हैं, जबकि 100 से अधिक सपा विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। मतलब साफ है सरकार गिरे या ना गिरे, लेकिन चचा, बाप-भतीज की मुश्किलें बढ़ाने वाले बयान तो है ही। श्री सोम अयोध्या में रामलला दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

संगीत सोम ने कहा कि‍ समाजवादी पार्टी का कैसा समाजवाद है, जो बग्घी से शुरू होता है और सैफई में फि‍ल्मी कलाकारों के रंगारंग कार्यक्रम से खत्म होता है। इसलिए जब सरकार गिरने के बाद दोबारा चुनाव होगा तो जनता इनको सबक सिखाएगी। संगीत सोम ने पेरिस में अखबार के दफ्तर पर हमला करने वाले आतंकि‍यों को बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी द्वारा इनाम देने की घोषणा पर कड़ी प्रति‍क्रि‍या दी। कहा, याकूब के साथ आतंकियों का संबंध है। इसकी जांच कराने की उन्होंने मांग भी की। 


(सुरेश गांधी)

कोई टिप्पणी नहीं: