ममता बनर्जी के भतीजे को सरे आम जड़ा थप्पड़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 जनवरी 2015

ममता बनर्जी के भतीजे को सरे आम जड़ा थप्पड़

mamata-banerjees-nephew-abhishek-banerjee-slapped-at-public-meeting
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में रविवार शाम ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल काग्रेंस के सांसद अभिषेक बनर्जी को एक जनसभा में पार्टी के एक शख्स ने कथित रूप से थप्पड़ जड़ दिया। पूर्वी मिदनापुर जिले के चांदीपुर में आयोजित एक जनसभा के दौरान अभिषेक मंच पर थे, तभी इस शख्स ने उनको थप्पड़ मारा। उसके बाद कथित हमलावार की तृणामूल कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई की, जिसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह तृणमूल कांग्रेस का सदस्य नहीं, बल्कि कोई बाहरी शख्स था। उनके मुताबिक, उस व्यक्ति ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने फोन से अभिषेक बनर्जी की तस्वीर लेना चाहता है और इसी वजह से उसे मंच पर जाने की इजाजत दी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: