पाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया है कि भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शनिवार की शाम जम्मू के ज़फ़रवाल सेक्टर में बिना किसी उकसावे के योजनाबद्ध तरीक़े से भारी गोलाबारी की. पाकिस्तानी सेना की 'इंटर सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशन' के मुताबिक़ भारतीय सैनिक भारी हथियारों से गोलाबारी कर रहे हैं, यही नहीं, वे आम नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं.
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर से लगती सीमा पर भारत की तरफ़ से हो रही गोलीबारी का माकूल जवाब दिया जा रहा है और भारत को भारी नुक़सान उठाना पड़ा है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारतीय सेना आत्मरक्षा में गोली चला रही है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना आधुनिक हथियारों से हमला कर संघर्ष का दायरा बढ़ा रही है और आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है.
इससे पहले भारत-पाक सीमा पर दोनों ओर से हुई गोलीबारी में तीन भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हुई. भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में भारतीय सेना के दो जवान मारे गए. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अज़ीज़ ने गोलाबारी पर कड़ा विरोध दर्ज किया था.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें