मेनका गांधी ने महिला आयोग को और अधिकार देने की वकालत की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जनवरी 2015

मेनका गांधी ने महिला आयोग को और अधिकार देने की वकालत की


केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को समन करने और दंड देने जैसे अधिकार प्रदान किए जाने की आज वकालत की.

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग के सशक्तिकरण की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि इसके पास समन करने और दंड देने की शक्ति होनी चाहिए.

 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ‘बेस्ट प्रैक्टिसेज फॉर वुमेन एंड चाइल्ड डेवेलपमेंट’ विषय पर आयोजित एक कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित कर रही थीं. समापन सत्र को महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने भी संबोधित किया.

कोई टिप्पणी नहीं: