पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF की चौकियों पर की गोलीबारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जनवरी 2015

पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF की चौकियों पर की गोलीबारी

पाकिस्तानी रेंजर्स ने बुधवार को जम्मू और कश्मीर से लगे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने बुधवार की सुबह अरनिया सेक्टर में बीएसएफ की 3 चौकियों पर गोलीबारी की। वे छोटे व ऑटोमेटिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे। 

बीएसएफ ने भी पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। एक घंटे से ज्यादा समय तक गोलीबारी चली। अफसर ने बताया कि भारत की तरफ फिलहाल किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी ऐसे समय में हुई है जब बीएसएफ ने मंगलवार को भी घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: